{"_id":"67bf4b261497071c7408727a","slug":"16s-health-worsened-after-drinking-bhang-ghotta-reached-hospital-kangra-news-c-95-1-ssml1008-166968-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: भांग का घोटा पीने से 16 की तबीयत बिगड़ी, पहुंचे अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: भांग का घोटा पीने से 16 की तबीयत बिगड़ी, पहुंचे अस्पताल
Thu, 27 Feb 2025 12:03 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 27 Feb 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला/टांडा (कांगड़ा)। महाशिवरात्रि पर्व पर भांग का घोटा पीकर जिलेभर में 16 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें नशा उतारने के लिए अस्पताल में उपचार का सहारा लेना पड़ा है। जोनल अस्पताल धर्मशाला और नगरोटा बगवां सिविल अस्पताल में बुधवार दिन भर ऐसे लोग उपचार के लिए लाए गए। महाशिवरात्रि पर्व पर कुछ जगह भगवान शिव के प्रसाद के नाम पर घोटा तैयार किया गया था।
कुछ लोगों ने इसका इतना सेवन कर लिया कि नशे में उनकी हालत खराब हो गई। उपचार के लिए धर्मशाला जोनल अस्पताल में 12, जबकि नगरोटा बगवां सिविल अस्पताल में चार लोग पहुंचे। नगरोटा बगवां अस्पताल में एक महिला की भी घोटा पीकर तबीयत बिगड़ गई और वह उपचार के लिए पहुंची। जोनल अस्पताल धर्मशाला के एसएमओ डॉ. सुनील भट्ट ने बताया कि बुधवार को घोटे का सेवन करने के बाद 12 लोगों की हालत खराब हुई थी और उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचे थे। उपचार के बाद इन सभी को घर भेज दिया गया।