फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   हारचक्कियां में दो दुकानों में लगी आग

हारचक्कियां में दो दुकानों में लगी आग

Sat, 05 Jan 2019 11:31 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
हारचक्कियां में दो दुकानों में लगी आग
हारचक्कियां में वाहन मरम्मत की दो दुकानों में आग
विज्ञापन

दुकानदारों का लाखों का सामान जलकर राख
आग लगने का कारणों का नहीं चल सका पता
अमर उजाला ब्यूरो
लंज (कांगड़ा)। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के हारचक्कियां में शनिवार सुबह लगभग 10 बजे दो दुकानों में आग लग गई। आग लगने से दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार सुबह दस बजे के आसपास दोपहिया वाहन और मोटर रिपेयर की दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगने का कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आशंका जाहिर की जा रही है कि शार्ट सर्किट होने से आग लगी है। जैसे ही लोगों को आग लगने की सूचना मिली तो सभी के सहयोग से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। दुकान में टायर और ट्यूब होने के कारण आग पर तुरंत काबू नहीं पाया जा सका। जब तक जवाली और कांगड़ा से दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंचीं, तब तक आग पर काबू पा लिया गया था। वहीं, हारचक्कियां उपतहसील के नायब तहसीलदार देवेंद्र कुमार कौंडल मौके पर पहुंचे। आग से दोनों दुकानदारों का लगभग 15 लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। प्रशासन ने दोनों प्रभावितों को फौरी राहत के तौर पर दस-दस हजार रुपये की राशि दी है। इस मौके पर स्थानीय पंचायत प्रधान आशा रानी, बीडीसी रंजना देवी, लियो क्लब के प्रधान केवल कुष्ण धीमान, श्याम सिंह गुलेरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed