{"_id":"5b9413ce867a557ea94a4fe4","slug":"161536431054-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार से पूछा लैब बनाने का है अनुभव!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदार से पूछा लैब बनाने का है अनुभव!
Updated Sat, 08 Sep 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
ठेकेदार से पूछा लैब बनाने का है अनुभव!
महाविद्यालय के विज्ञान लैब भवन का कुंडू ने किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के विज्ञान लैब भवन निर्माण का जिम्मा संभालने वाले ठेकेदार से मुख्यमंत्री कार्यालय की क्वालिटी कंट्रोल टीम के अध्यक्ष एवं सीएम के अतिरिक्त प्रधान सचिव मुख्यमंत्री संजय कुंडू ने उनके अनुभव के बारे में पूछा। ठेकेदार के कोर्ट भवन निर्माण की बात कहने पर कुंडू ने कहा कि क्या उन्हें विज्ञान लैब बनाने का अनुभव है? इस पर ठेकेदार कोई जवाब नहीं दे पाया। वहीं, कुंडू ने भवन में बिजली और पानी की फिटिंग करने वाले ठेकेदारों से भी उनके कार्यों की जानकारी ली। शनिवार को सीएम कार्यालय क्वालिटी कंट्रोल टीम ने धर्मशाला महाविद्यालय विज्ञान लैब भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लैब में सूर्य की रोशनी के प्रयोग के लिए बड़ी खिड़कियां रखने के निर्देश दिए। साथ ही लैब से निकलने वाले गंदे पानी के उपयुक्त प्रयोग के लिए भवन के पीछे हॉर्टिक्चलर को बढ़ावा देने की बात कही। इसके अलावा भवन के पानी की निकासी सहित सीमेंट, सरिया और तल पर प्रयोग हो रहे पत्थर की भी जानकारी ली। इसके अलावा पानी और बिजली की फिटिंग के दौरान ज्यादा तोड़-तुड़ाई न हो और निकट भविष्य में कंप्यूटर लैब, सीसीटीवी कैमरा सहित अन्य आधुनिक उपकरणों को स्थापित करने की संभावनाओं की भी जानकारी ली। इसके अलावा टीम ने जल उपचार संयत्र नड्डी, सीवरेज प्रक्रिया संयंत्र चेलियां, टांडा में मेंटल हेल्थ केयर सेंटर, टांडा में छात्राओं के छात्रावास, पैरा मेडिकल ब्लॉक टांडा, टांडा में शोभा सिंह सभागार, कांगड़ा में 132/33/11 केवी उपकेंद्र, मस्सल में प्रशिक्षु हॉस्टल और राजीव गांधी राजकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय के कार्य की गुणवत्ता की जांच करने के साथ निरीक्षण किया। इससे पूर्व धर्मशाला के परिधि गृह में गुणवत्ता नियंत्रण समिति की बैठक हुई। इस दौरान दल के सदस्य अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग एनपीएस चौहान, अधीक्षण अभियंता सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग वीर सिंह राणा, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग दिवेश ठाकुर, सहायक अभियंता हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युुत बोर्ड एलके शर्मा, एडीएम मस्त राम भारद्वाज, एसडीएम कांगड़ा शशिपाल नेगी, अधिशासी अभियंता सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य एलएस ठाकुर, अधीक्षण अभियंता विद्युत देश राज ठाकुर, अधीक्षण अभियंता लोनिवि(विद्युत) पंकज कपूर, वरिष्ठ वास्तुकार एलएम मस्ताना, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग अजय शर्मा, अधिशाषी अभियंता विद्युत विभाग आरके खरवाल, अधिशासी अभियंता आईपीएच विकास बख्शी, अधिशासी अभियंता लोनिवि शाहपुर संजीव महाजन, एसडीओ लोनिवि विनय मेहरा, एसडीओ आईपीएच विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।