{"_id":"5b2804904f1c1bf26e8b8bbc","slug":"161529349264-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वालाजी में भारी संख्या में पहुंचा श्रद्धालुओं का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वालाजी में भारी संख्या में पहुंचा श्रद्धालुओं का सैलाब
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
मां ज्वा के दर्शन को श्रद्धालुओं का तांता
ज्वालाजी में अव्यवस्था से श्रद्धालु परेशान
सोमवार को मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
अमर उजाला ब्यूरो
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। ज्वालामुखी मंदिर में गर्मियों की छुट्टियों में परिवार के साथ बाहरी राज्यों उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से भारी संख्या में श्रद्धालु मां ज्वाला की पवित्र ज्योतियों के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की सोमवार को भारी तादाद में आमद के चलते मंदिर प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सारी व्यवस्थाएं धरी की धरी रह गईं। परिक्रमा मार्ग, मुख्य द्वार पर हर तरफ अव्यवस्था का आलम रहा। अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी भी परिक्रमा मार्ग पर लाइनें लगवाते हुए नहीं दिखे। मंदिर का मुख्यद्वार भी श्रद्धालुओं के लिए करीब दोपहर सवा एक बजे बंद कर दिया गया। इससे श्रद्धालु परेशान हुए। श्रद्धालुओं हरजीत सिंह, पवन कुमार, शैफाली, शांति देवी, गुरचरण सिंह आदि ने कहा कि वे परिवार सहित मां ज्वाला के दर्शन के लिए पहुंचे थे, लेकिन मंदिर प्रबंधन की अव्यवस्था देखकर उन्हें हैरानी हुई है। मंदिर अधिकारी वेद प्रकाश अग्निहोत्री का कहना है कि बीस अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की मांग उच्चाधिकारियों से की गई है। मंदिर में श्रद्धालुओं को सुविधाजनक दर्शन करवाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।