फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   झुलसे रोगियों की होगी प्लास्टिक सर्जरी : अरुण मेहरा

झुलसे रोगियों की होगी प्लास्टिक सर्जरी : अरुण मेहरा

Tue, 15 May 2018 11:24 PM IST
Updated Tue, 15 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
झुलसे रोगियों की होगी प्लास्टिक सर्जरी : अरुण मेहरा
झुलसे रोगियों की होगी प्लास्टिक सर्जरी : अरुण
विज्ञापन

विधायक ने टांडा पहुंच कर जाना झुलसे लोगों का कुशलक्षेम
अमर उजाला ब्यूरो
कांगड़ा। नगरोटा सूरियां में सिलेंडर फटने से झुलसे मरीजों के लिए नगरोटा के विधायक अरुण मेहरा कूका एक ऐसी बात कह गए, जिससे उनकी खोई आंखों में अजीब सी चमक दौड़ आई। कूका की ओर से दिया गया यह आश्वासन यदि काम कर गया तो आग से झुलसकर अपने चेहरे की रंगत गवां बैठे उन जरूरमतंद रोगियों के जीवन में दोबारा खुशियां लौट आएंगी। मंगलवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के निर्देश मिलने पर आठ उपचाराधीन मरीजों का हाल जानने के बाद विधायक अरुण कूका ने कहा कि इस घटना में झुलसे मरीजों की प्लास्टिक सर्जरी करवाने की बात मुख्यमंत्री से की जाएगी। जिन रोगियों को प्लास्टिक सर्जरी की जरूरत है उनकी सर्जरी करवाने का मसला सीएम से उठाएंगे। उनकी कोशिश रहेगी कि टांडा में ही कैंप लगाकर उनकी प्लासिट सर्जरी करवाई जाए। यदि ऐसा संभव हुआ तो विधायक कूका का यह प्रयास सिलेंडर फटने से झुलसे उन लोगों के लिए वरदान साबित होगा। टांडा पहुंचने के बाद विधायक कूका झुलसे लोगों का कुशलक्षेम पूछने के लिए वार्डों में गए। मरीजों से मिल कर कूका ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री ने भेजा है। वे यहां ये देखने आए हैं कि उनके इलाज में कोई कमी तो नहीं आ रही है। विधायक ने मरीजों से यह भी कहा कि मुख्यमंत्री ने उनके माध्यम से यह संदेश भेजा है कि यदि वे पीजीआई जाना चाहते हैं तो सरकार उन्हें वहां भेजेगी और उनका निशुल्क इलाज वहां करवाएगी। वार्डों में दाखिल सभी मरीजों ने टांडा में किए जा रहे इलाज पर संतुष्टि जाहिर की। एमएस डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने विधायक से कहा कि इस समय बीस से 45 फीसदी तक झुलसे आठ रोगी यहां उपचाराधीन हैं। बाकी सभी रोगियों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।
वार्डों के एसी खराब, विधायक ने तत्काल बुलाई बैठक
हादसे में झुलसे रोगियों का कुशलक्षेम पूछने जनरल वार्ड पहुंचे विधायक अरुण मेहरा कूका ने देखा कि वहां एक भी एसी काम नहीं कर रहा है। बैठक आयोजित करने के बाद बंद पड़े एसी के कारण जान विधायक भी हैरान रह गए। विभागीय अधिकारियों ने उन्हें जानकारी दी कि वर्ष 2007 में 432 एसी लगे थे इनमें से 180 एसी खराब हैं। और तो और पचास एसी पूरी तरह से खराब हो चुके हैं। उन्हें बताया कि अधिकतर एसी के कंप्रेशर ही नहीं हैं। मसलन छतों पर लगे ये कंप्रेशर गायब हैं। अन्य एसी की मरम्मत हो सकती है। इस पर विधायक कूका ने खराब पड़े एसी को ठीक करवाने का जल्द एस्टीमेट बनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि नए एसी लगवाने का मसला सीएम से उठाया जाएगा।
विज्ञापन

बर्न वार्ड में सुरक्षाकर्मी नहीं तैनात
विधायक कूका जब झुलसे रोगियों को देखने बर्न वार्ड में गए तो वहां हर कोई वार्ड में अपने मरीजों के साथ खड़ा था। जाहिर है इससे इंफेक्शन फैलने का खतरा बना रहता है। बर्न वार्ड में तीमारदारों की आवाजाही पर नियंत्रण के लिए एक भी सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं था। इसके लिए उन्होंने कॉलेज प्रशासन से यहां सुरक्षाकर्मी तैनात करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed