{"_id":"5aeca6084f1c1b3a0b8b81c7","slug":"161525458440-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडो-तिब्बतन फ्रेंडशिप के लिए होगा क्रिकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडो-तिब्बतन फ्रेंडशिप के लिए होगा क्रिकेट
Updated Sat, 05 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडो-तिब्बतन फ्रेंडशिप के लिए होगा क्रिकेट मैच
मैक्लोडगंज (कांगड़ा)। मैक्लोडगंज में हुई बैठक में इंडो तिब्बतन फ्रेंडशिप एसोसिएशन के कार्यकारी सदस्यों ने वर्ष 2018 में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली है। एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी नरेंद्र पठानिया ने कहा कि वर्तमान समय में मेडिकल कैंप, सफाई व्यवस्था, पौध रोपण, साइकलिंग सहित अपर धर्मशाला के स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। तिब्बतियों और स्थानीय लोगों के मैत्री रिश्ते मजबूत रहे, इसलिए इंडो तिब्बतन फ्रेंडशिप एसोसिएशन के सभी सदस्य तिब्बतियों के साथ मिलकर 24 और 25 दिसंबर के दिन ल्हासा क्रिकेट कप आयोजित करेंगे। अपर टीसीवी स्कूल में शुरू किए जाने वाले क्रिकेट मैच में 16 टीमें हिस्सा लेंगी। बैठक में तिब्बती संसद के डिप्टी स्पीकर आचार्य यशी फुंचोक, सचिव तेंजिन डोलमा, तिब्बती बंदोबस्त अधिकारी धावा रिंचेन और सुभाष नेहरिया आदि मौजूद रहे।