फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   दयाल पंचायत के लोग मटकों के साथ करेंगे प्रदर्शन

दयाल पंचायत के लोग मटकों के साथ करेंगे प्रदर्शन

Sun, 11 Mar 2018 11:24 PM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
दयाल पंचायत के लोग मटकों के साथ करेंगे प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रक्कड़ (कांगड़ा)। आईपीएच कार्यालय सुनेहत के तहत दयाल (नैहरनपुखर) पंचायत और इसके साथ लगते गांवों के लोग पानी की समस्या से परेशान हैं। अभी गर्मी का मौसम भी नहीं आया है और पंचायत और गांवों में पानी की समस्या विकराल हो गई है। पानी की गंभीर समस्या झेल रहे ग्रामीणों का अब गुस्सा फूटने लगा है। रविवार को स्थानीय गांव की महिलाओं, बच्चों, पुरुषों सहित अन्य लोगों ने एकत्रित होकर आईपीएच विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। गुस्साए लोगों ने विभागीय अधिकारियों को चेतावनी दी है कि दो दिन के अंदर पानी की समस्या हल नहीं हुई तो ग्रामीण एकजुट होकर नैहरनपुखर से देहरा तक विभागीय अधिकारियों के खिलाफ खाली मटकों के साथ रोष प्रदर्शन करेंगे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उन्हें 15 से 20 मिनट पानी की सप्लाई दी जा रही है। कई बार तो लगातार दो दो या तीन तीन दिन पानी की सप्लाई बंद रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed