फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   विस में मंद नहीं पड़ेगी कांगड़ा की आवाज : काजल

विस में मंद नहीं पड़ेगी कांगड़ा की आवाज : काजल

Mon, 15 Jan 2018 12:13 AM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
विस में मंद नहीं पड़ेगी कांगड़ा की आवाज : काजल
कांगड़ा। समीरपुर चकवन पंचायत में विधायक पवन काजल के लिए अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। विधायक पवन काजल ने कहा कि चुनाव में जनता ने कांगड़ा विस से हर बार नया विधायक बदलने के रिवाज को तोड़ दिया है।
विज्ञापन

यह इसलिए मुमकिन हो पाया कि पांच सालों तक उन्होंने सिर्फ जनता के काम को तवज्जो दी। काजल ने कहा कि पिछले पांच साल में उन्होंने सरकार के माध्यम से ऐसे प्रोजेक्ट शुरू करवा दिए, जो अगले बीस सालों तक शुरू नहीं हो सकते थे। अकेले कांगड़ा विधानसभा में दो डिग्री कॉलेज खुलना अपने आप में आश्चर्य है। जहां चंगर क्षेत्र के युवाओं को अपना कॉलेज मिल गया, तो पलम क्षेत्र के लिए मटौर डिग्री कॉलेज गुणात्मक शिक्षा के नए पायदानों को छू रहा है। कांगड़ा नगर के लिए नवनिर्मित पेयजल योजना से अब शहरवासी पानी की समस्या से निजात पा चुके हैं। इन्हीं विकास कार्यों की बदौलत जनता ने उन्हें छह हजार से ज्यादा मतों के अंतर से दोबारा विस भेजा। विस में कांगड़ा की आवाज को मंद पड़ने नहीं दिया जाएगा। विकास कार्यों की गति पहले की तरह जारी रखी जाएगी। इस मौके पर समीरपुर चकवन प्रधान दिलबाग सिंह मनकोटिया, तियारा प्रधान संदीप मनकोटिया, सहौड़ा प्रधान विजय कुमार विजू, उपप्रधान अनिल कुमार संजू, समीरपुर खास प्रधान भुवनेश्वर मनकोटिया, उपप्रधान प्रदीप कुमार, लालदीन, प्रेम बरसोला, रोशन लाल सिहोंतरा, अजय कुमार, मदन लाल, कमल कुमार, सोनू कुमार, पिंकू, हेमराज, बशीर और आजाद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed