फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   परागपुर में राज्य स्तरीय लोहड़ी पर्व शुरू

परागपुर में राज्य स्तरीय लोहड़ी पर्व शुरू

Sat, 13 Jan 2018 11:50 PM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
परागपुर में राज्य स्तरीय लोहड़ी पर्व शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

परागपुर(कांगड़ा)। धरोहर गांव परागपुर में शनिवार को राज्य स्तरीय लोहड़ी उत्सव का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में उद्योग, श्रम एवं रोजगार मंत्री विक्रम ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीं, देहरा विस क्षेत्र के विधायक ठाकुर होशियार सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे।
परागपुर बाजार में ढोल बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने कहा कि लोहड़ी का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। जैसा इस मेले का स्तर होना चाहिए वैसा आयोजन नहीं हुआ। इसका स्तर बढ़ाने को लेकर मुख्यमंत्री से बात की जाएगी। लोहड़ी उत्सव में बच्चों के लिए लोहड़ी गीतों की प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। वहीं, लोक गायक करनैल राणा ने कई पहाड़ी गीत गाए, जबकि हास्य अभिनेता प्रिंस गर्ग ने लोगों को अपनी प्रस्तुति से लोटपोट किया। इसके अलावा स्थानीय कलाकारों और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं। सरकारी विभागों ने योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई। इसके अलावा स्थानीय निवासियों के लिए इस उत्सव में शाम को अंगीठियों की प्रतियोगिता भी करवाई। मेला केटी अध्यक्ष एवं एसडीएम देहरा मलोक सिंह ने कार्यक्रम के आयोजन को लेकर जानकारी दी। इस मौके पर मंत्री विक्रम ठाकुर की धर्मपत्नी ममता ठाकुर, डीएसपी देहरा एलएम शर्मा, पंचायत प्रधान सुदेश कुमारी, उपप्रधान मदन गोपाल, बीडीसी परागपुर ज्योति शर्मा, मूहीं पंचायत प्रधान सुरजीत धीमान, गंगोट पंचायत प्रधान राकेश समनोल, तहसीलदार डाडासीबा अवनीश शर्मा, तहसीलदार देहरा राजीव ठाकुर, बीडीओ परागपुर ओपी ठाकुर, नायब तहसीलदार परागपुर मदन राणा, वन मंडलाधिकारी मनकोटिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा, उपाध्यक्ष विनोद कुमार, महामंत्री रुपिंदर डैनी, मंडल प्रवक्ता कमलेश शर्मा, जसवां परागपुर भाजयुमो अध्यक्ष मुकेश सोनी, पूर्व अध्यक्ष हरबंस कालिया और भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष बलबीर धीमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाक्स
मंत्री के साथ स्थानीय लोग नाखुश
राज्य स्तरीय लोहड़ी पर्व के आयोजन में मुख्यातिथि आए मंत्री विक्रम ठाकुर और स्थानीय लोग नाखुश दिखे। मंत्री ने तो मंच से ही मेले के स्तर के अनुसार आयोजन न होने की बात कही। वहीं स्थानीय लोगों में भी राज्य स्तरीय आयोजन को लेकर औपचारिकता करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed