{"_id":"5a4e73474f1c1b346f8b503f","slug":"161515090759-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिवालय में कमरे की उलझन, तपोवन में मंत्रियों को कमरे अलॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिवालय में कमरे की उलझन, तपोवन में मंत्रियों को कमरे अलॉट
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राकेश भारद्वाज
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश प्रदेश सचिवालय शिमला में मंत्रियों के कमरों को लेकर उलझन के बीच में तपोवन स्थित विस परिसर में कमरों का आवंटन हो चुका है। नौ जनवरी से धर्मशाला में शुरू होने वाले विस सत्र को लेकर तपोवन स्थित विस परिसर में न केवल मंत्रियों के लिए कमरे आवंटित किए गए हैं, जबकि कमरों के बाहर नाम की पट्टिका भी लगा दी गई हैं। तपोवन विस परिसर में मंत्रियों को वरिष्ठता के आधार पर ही कमरे आवंटित किए गए हैं। यहां पर सत्र के दौरान मंत्री बैठकर जनता की समस्याएं सुन सकेंगे।
तपोवन विस परिसर में कमरा नंबर एक आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह का होगा, जबकि शपथ ग्रहण समारोह में दूसरे नंबर पर शपथ लेने वाले खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर का परिसर में कमरा नंबर दो होगा। इसके अलावा शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज कमरा नंबर तीन में बैठेंगे। वहीं, ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा चार, शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी पांच, कृषि मंत्री राम लाल मार्कंडेय छह, स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार सात, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर आठ, उद्योग मंत्री विक्रम सिंह नौ, परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर कमरा नंबर 10 और महिला एवं बाल विकास मंत्री राजीव सैहजल कमरा नंबर 11 में बैठेंगे।