{"_id":"5a3c02744f1c1bc5668b671c","slug":"161513882228-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लटवाला में डायरिया की चपेट में आए चार और लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लटवाला में डायरिया की चपेट में आए चार और लोग
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पालमपुर (कांगड़ा)। उपमंडल पालमपुर के लटवाला गांव में फैला डायरिया अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। डायरिया की चपेट में चार लोग और आ गए हैं। इन चार में से तीन को गोपालपुर सीएचसी में दाखिल किया गया था। इन लोगों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है, जबकि आईपीएच विभाग ने बगौड़ा के पानी के टैंक को साफ कर दिया है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम लटवाला में लोगों को मौके पर दवाइयां और उन्हें पीने के पानी से अवगत करवा रही है। एसडीएम पालमपुर ने आईपीएच विभाग और स्वास्थ्य विभाग को इसे लेकर सख्त आदेश दे रखे हैं। हालांकि बीमारी कैसे फैली है। इसका असली पता पानी के सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही लगेगा। जानकारी के अनुसार लटवाला में डायरिया के चपेट में चार लोग ओर आए हैं। इनमें हरी राम (42), रीटा देवी (33) और घनश्याम(65) को दाखिल किया गया
था। उन्हें स्वास्थ्य लाभ के बाद घर भेज दिया है, जबकि पवना देवी को सुबह ही दवाई देकर घर भेज दिया था। लटवाला में अब तक डायरिया की चपेट में 27 लोग आ चुके हैं, जबकि आईपीएच विभाग ने बुधवार को पानी के टैंकों को साफ किया है। सूत्रों की मानें तो पानी के टैंकों में करीब दो-दो फुट गाद चड़ी मिली है। डायरिया ओर न फैले, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें अब इलाके में दवाइयां देने और पानी के बारे में जागरूक करने में लगी हुई हैं। उधर, सीएचसी गोपालपुर के बीएमओ डॉ. संजय भारद्वाज ने बताया कि तीन लोगों को अस्पताल दाखिल किया था और एक को सुबह ही दवाई देकर घर भेज दिया था।
विज्ञापन
इनसेट.....
एक सप्ताह में आएगी पानी के सैंपल की रिपोर्ट
डायरिया फैलने के बाद लिए पानी के नमूने की जांच करीब एक सप्ताह के अंदर आ जाएगी। इससे साफ होगा कि यह डायरिया था या कुछ ओर, जबकि सूत्रों की मानें तो आईपीएच विभाग पानी के नमूने अपनी लैब में भेजता है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने इस बार पानी के नमूने माइक्रो बायोलॉजी डिपार्टमेंट टांडा मेडिकल कॉलेज में भेजे गए हैं। इससे साफ पता चलेगा कि बीमारी कैसे फैली है।