फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   पंजाब पुलिस की इंस्पेक्टर गुरशरणप्रीत कौर ने जीती छिंज

पंजाब पुलिस की इंस्पेक्टर गुरशरणप्रीत कौर ने जीती छिंज

Tue, 28 May 2019 12:08 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
पंजाब पुलिस की इंस्पेक्टर गुरशरणप्रीत कौर ने जीती छिंज
इंदौरा (कांगड़ा)। उपमंडल इंदौरा की मदोली पंचायत में बाबा लखदाता पीर के दो दिवसीय छिंज मेले का सोमवार को समापन हो गया। महिला पहलवानों की कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही। महिला वर्ग में खिताबी मुकाबला पंजाब पुलिस की इंस्पेक्टर गुरशरणप्रीत कौर और विख्यात महिला पहलवान रविंद्र कोहली के बीच हुआ। इसमें गुरशरणप्रीत ने खिताब अपने नाम किया। विजेता को 51 हजार और उपविजेता को 31 हजार का नकद इनाम दिया गया। गुरशरणप्रीत पंजाब पुलिस के जालंधर अखाड़े और रविंद्र तरनतारन अखाड़े से हैं।
विज्ञापन

हिमाचल केसरी के खिताब के लिए कंदरोड़ी के कालू पहलवान ने नूरपुर के अंकु को पटकनी दी। छिंज कमेटी ने हिमाचल केसरी के विजेता कालू पहलवान को 11000 नकद व गुर्ज और उपविजेता अंकु को 8100 रुपये और गुर्ज देकर सम्मानित किया। बड़ी माली की कुश्ती में पहलवान मौसम खत्री दिल्ली और जस्सा पट्टी के बीच कांटे की टक्कर का मुकाबला हुआ। अंत में छिंज कमेटी ने प्वाइंट के आधार पर मौसम खत्री को बड़ी माली का विजेता घोषित किया गया। बड़ी माली के विजेता को एक लाख 50 हजार और उपविजेता को एक लाख 20 हजार की नगद राशि देकर सम्मानित किया। छिंज मेले मे ईरान, जॉर्जिया सहित देश के अन्य प्रदेशों से आए पहलवानों ने भी जौहर दिखाए।
विज्ञापन

सोमवार को वकील सिंह व दिनेश गोयल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीं, मेले में विशेष अतिथि के रूप में इंदौरा की विधायक रीता धीमान, कांग्रेस के कर्ण पठानिया, पूर्व मंत्री चंद्र कुमार, बीडीसी चेयरमैन राजेंद्र पठानिया उपस्थित रहे। छिंज मेले मे अंतरराष्ट्रीय पहलवानों और पंजाबी गायक विक्की बादशाह ने दर्शकों का मनोरंजन किया। इस मौके पर छिंज कमेटी के प्रधान ठाकुर, जर्म सिंह, हंस राज शर्मा, संजय पठानिया, सुशील शर्मा, मिंटू शर्मा, वीर सिंह, थुडु राम, बलकार सिंह, जय सिंह, मंगल सिंह, आंचल सिंह, हजूरा सिंह, राम दत्त, पविंदर, सतीश कुमार, गोल्डी, संजय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed