{"_id":"609974318ebc3ecd8b232828","slug":"1551-news-cases-in-kangra-and-18-deaths-kangra-news-sml369926856","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन की राहत के बाद 1551 मामले, एक्टिव केस 10000 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन की राहत के बाद 1551 मामले, एक्टिव केस 10000 के पार
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में एक दिन की राहत के बाद सोमवार को 1551 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ जिले में एक्टिव केस 10 हजार के पार पहुंच गए, जो प्रदेश में सबसे अधिक हैं। सोमवार वहीं 31 वर्षीय युवती सहित 18 मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया है। साथ ही 419 मरीजों ने वायरस को मात भी दी है। सीएमओ डॉ, गुरदर्शन ने मामले की पुष्टि की है। संक्रमितों में थुरल के 24 लोग शामिल हैं।
मृतकों में खुडियां के कुरेरा गांव की 31 वर्षीय युवती की टांडा, धर्मशाला के सुधेड़ गांव के 46 वर्षीय व्यक्ति की जोनल अस्पताल धर्मशाला, बणे दी हट्टी गांव की 47 वर्षीय महिला की टांडा, नगरोटा बगवां के 72 वर्षीय बुजुर्ग की पपरोला, भरमार गांव के 71 वर्षीय बुजुर्ग की टांडा, नूरपुर के नगवाड़ा गांव की 55 वर्षीय महिला, जवाली के धलूं गांव के 58 वर्षीय व्यक्ति की नूरपुर अस्पताल, मेंझा गांव की 47 वर्षीय महिला की धर्मशाला, ज्वालामुखी के पकलोह गांव की 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की सिटी अस्पताल, लोअर लंबागांव की 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला की सीएच जयसिंहपुर, जयसिंहपुर की 74 वर्षीय बुजुर्ग की एमएच पालमपुर, नगरोटा बगवां के मुंदला गांव के 64 वर्षीय बुजुर्ग की टांडा अस्पताल, भागसुनाग के 60 वर्षीय व्यक्ति की टांडा अस्पताल, सूनही गांव की 50 वर्षीय महिला की फॉर्टिस अस्पताल, मधोल गांव की 74 वर्षीय बुजुर्ग महिला की टांडा अस्पताल, शोरा बदला गांव के 54 वर्षीय व्यक्ति की टांडा अस्पताल, पालमपुर के 40 वर्षीय युवक की टांडा अस्पताल व भट्टू समोला गांव के 66 वर्षीय बुजुर्ग की सीएच पालमपुर में मौत हो गई है।
सीएमओ ने बताया कि अब तक जिले में कोरोना संक्रमण के कुल 27806 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 17197 ने संक्रमण को मात दे दी है। वहीं 10077 मरीजों का उपचार चल रहा है और 530 की मौत दर्ज की गई है।