फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   पठानकोट-पपरोला ट्रैक पर पहली फरवरी से दौड़ेगी एकस्प्रेस ट्रेन

पठानकोट-पपरोला ट्रैक पर पहली फरवरी से दौड़ेगी एकस्प्रेस ट्रेन

Sun, 27 Jan 2019 11:55 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jan 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
पठानकोट-पपरोला ट्रैक पर पहली फरवरी से दौड़ेगी एकस्प्रेस ट्रेन
पठानकोट-पपरोला ट्रैक पर पहली फरवरी से दौड़ेगी एक्सप्रेस ट्रेन
विज्ञापन

सवा पांच घंटों में तय करेगी पठानकोट से पपरोला तक का सफर
सिर्फ ज्वालामुखी रोड, कांगड़ा, नगरोटा और पालमपुर में रुकेगी रेलगाड़ी
राजकुमार सूद
बैजनाथ (कांगड़ा)। कांगड़ा घाटी की लाइफ लाइन पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलवे ट्रैक पर रेलवे बोर्ड एक फरवरी से हाई स्पीड एक्सप्रेस ट्रेन दौड़ाएगा। एक्सप्रेस रेलगाड़ी के नाम से शुरू हो रही यह ट्रेन पठानकोट-पपरोला तक का सफर पौने सात घंटों के बजाय पांच घंटे 10 मिनट में तय करेगी। ट्रेन केवल ज्वालामुखी रोड, कांगड़ा, नगरोटा और पालमपुर में ही रुकेगी। पपरोला और पठानकोट के बीच पहली फरवरी को सायं साढ़े चार बजे एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 52476 का उद्घाटन होगा। यह रात नौ बजकर 35 मिनट पर पठानकोट पहुंचेगी। ट्रेन शुरू करने के लिए रेलवे बोर्ड ने पूरा खाका तैयार कर लिया है।

एक्सप्रेस ट्रेन की स्पीड जहां तेज होगी। वहीं यह दो दर्जन से अधिक स्टेशनों पर रुकने के बजाय मात्र चार रेलवे स्टेशनों पर ही रुकेगी। ट्रेन के शुरू होने से प्रदेश सहित बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों को विशेष सुविधा मिलेगी। देर रात 9 बजकर 20 मिनट पर पठानकोट पहुंचने वाली इस ट्रेन से यात्रा करने वाले पर्यटकों को पठानकोट से आगे की ट्रेन पकड़ने में सुविधा मिलेगी। क्योंकि, विभिन्न राज्यों को अधिकांश ट्रेन पठानकोट से देर रात 10 बजे के बाद ही आगे के लिए रवाना होती हैं। सुबह 9 बजकर 25 मिनट पर पठानकोट से चलने के बाद यह ट्रेन मात्र चार स्टेशनों ज्वालामुखी रोड, कांगड़ा, नगरोटा और पालमुपर में रुकने के बाद दो बजकर 25 मिनट पर पपरोला पहुंचेगी। बरसात के बाद ट्रैक पर आधा दर्जन ट्रेनों के बजाय पांच ट्रेनें ही अप और डाउन कर रही हैं। ट्रैक पर दौड़ने वाली यह छठी ट्रेन होगी। 23 जनवरी से कोपर लाहड़ में रेलवे ट्रैक पर भूस्खलन के चलते बंद हैं। पहली फरवरी तक ट्रैक के सुचारु होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed