{"_id":"5b7efeeb42c79246633fd756","slug":"151535049451-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी स्किट होने से छात्र की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूटी स्किट होने से छात्र की मौत, एक घायल
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
इंदौरा (कांगड़ा)। उपमंडल इंदौरा के जिंदड़ी गांव के समीप दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसे में एक छात्र की मौत और एक छात्र घायल हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार राहुल पुत्र विजय और सूरज पुत्र विजय कटोच आर्मी स्कूल नंगलपुर से बारहवीं का पेपर देकर स्कूटी नंबर एचपी 57-4064 से इंदौरा आ रहे थे। इसी दौरान जिंदड़ी गांव के पास सड़क पर गड्ढे की वजह से स्कूटी स्किड हो गई। उसी समय वहां से गुजर रहे राहगीर पवन ने दोनों छात्रों को निजी अस्पताल पठानकोट पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मौके पर यातायात प्रभारी कुलभूषण गुलेरिया, अतिरिक्त थाना प्रभारी महिंद्र शर्मा और हेड कांस्टेबल शशि शर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी गई है।