{"_id":"5b461ce74f1c1bae288b5e5b","slug":"151531321575-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला शहर के पेड़ों की होगी गिनती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला शहर के पेड़ों की होगी गिनती
Updated Wed, 11 Jul 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला शहर के पेड़ों की होगी गिनती
हाईकोर्ट के आदेशों के बाद हरकत में आया नगर निगम
भवन निर्माण के लिए पेड़ काटने पर लगाई है रोक
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला के दायरे में आने वाले पेड़ों की गिनती की जाएगी। हाईकोर्ट ने धर्मशाला शहर में भवन निर्माण करने के लिए पेड़ काटने पर पूरी तरह रोक लगा दी है। इसके बाद नगर निगम हरकत में आ गया है। अब पहले नगर निगम के दायरे में आने वाले क्षेत्र के पेड़ों की गिनती की जाएगी। नगर परिषद से नगर निगम बनने के बाद नए क्षेत्र के बारे में अभी तक पूरे पेड़ों को रिकॉर्ड नहीं है। एमसी सबसे पहले अब अपने पूरे क्षेत्र के पेड़ों की गिनती करेगा।
तीन दिन में रोके 20 भवनों को निर्माण
हाईकोर्ट के आदेश पर पेड़ों वाले स्थानों पर भवन निर्माण को लेकर नगर निगम की कार्रवाई करते हुए तीन दिन में 20 भवनों का निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है। साथ ही भवन मालिकों को मौके पर ही नोटिस थमा दिए गए हैं।
नगर निगम धर्मशाला के पेड़ अधिकारी नरेश कुमार शर्मा ने कहा कि अभी टीसीपी के सेट बैक के दायरे में आने वाले पेड़ों के साथ हो रहे भवनों का निर्माण कार्य रोका जा रहा है।
विज्ञापन
नगर निगम धर्मशाला की कार्यवाहक आयुक्त राखिल काहलों ने कहा कि जल्द ही एमसी के दायरे में आने वाले पेड़ों की गिनती की जाएगी। इसके अलावा निजी भूमि के पेड़ों की भी गिनती की जाएगी।