फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   डाढ में महिला का शव बरामद कर पोस्टमार्ट के लिए भेजा

डाढ में महिला का शव बरामद कर पोस्टमार्ट के लिए भेजा

Mon, 25 Jun 2018 11:32 PM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
डाढ में महिला का शव बरामद कर पोस्टमार्ट के लिए भेजा
महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन

चामुंडा के डाढ़ में मिला है गला सड़ा शव
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
चामुंडा (कांगड़ा)। चामुंडा मंदिर के समीप डाढ़ के मेला मैदान के समीप रविवार को दिखे महिला के शव को सोमवार सुबह घटना स्थल से उठाया गया। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने महिला के शव को घटनास्थल से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए टांडा अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक महिला की आयु 30-35 साल के बीच है। महिला की गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। महिला के मुंह का सारा खून जम जाने के कारण मुंह काला हो गया है और सारा शारीर गलसड़ गया है। इसके अलावा महिला के शरीर पर जगह-जगह चोटों के निशान भी हैं। महिला की मौत करीब 3 से 4 दिन पहले हुई है। पुलिस के अनुसार महिला के कपड़ों से वह पंजाब राज्य की लगती है। उधर, एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही महिला के मौत के कारणों का पता लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

अंधेरे के कारण रविवार को नहीं उठाया शव
रविवार सायं पंचायत के उपप्रधान ओंकार चंद ने पालमपुर पुलिस को अज्ञात महिला के शव मिलने की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया था। लेकिन, अंधेरा अधिक होने और फोरेंसिक टीम के न पहुंचने से मौके से शव को उठाया नहीं जा सका। पुलिस ने पुलिस के दो जवानों को मौके पर तैनात किया था। सोमवार सुबह पुलिस ने महिला के शव को मौके से उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed