{"_id":"5b0452094f1c1b51778b4b22","slug":"151527009801-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वालामुखी को अतिक्रमणमुक्त करने की नप ने छेड़ा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वालामुखी को अतिक्रमणमुक्त करने की नप ने छेड़ा अभियान
Updated Tue, 22 May 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
ज्वालामुखी नप ने छेड़ा अतिक्रमण मुक्त अभियान
एनएच-मंदिर मार्ग और बस स्टैंड से हटवाए अवैध कब्जे
अमर उजाला ब्यूरो
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। ज्वालामुखी शहर के अतिसंवेदनशील मार्गों को अतिक्रमण मुक्त करने की स्थानीय प्रशासन ने मंगलवार को मुहिम छेड़ दी है। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार स्थानीय प्रशासन से एसडीएम राकेश शर्मा के निर्देश पर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी देशराज चौधरी की अगवाई में नप कर्मियों और एसएचओ मनोहर चौधरी के साथ पुलिस दल ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया।
इस दौरान मुख्य मंदिर मार्ग से लेकर मार्ग नंबर-2, बस स्टैंड और एनएच पर अतिक्रमण को हटवाया गया। नगर परिषद की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। वहीं, नगर परिषद ने मौके पर सामान भी जब्त कर लिया। प्रशासन ने दलील दी कि देश-विदेश से श्रद्धालु इस धार्मिक स्थल में पहुंचते हैं, ऐसे में यहां आने वाले श्रद्धालु यहां से स्वच्छता का अच्छा संदेश लेकर जाएं और शहर सुंदर और व्यवस्थित दिखे, इसके लिए शहरवासियों को भी प्रशासन का पूरा सहयोग करना चाहिए। ज्वालामुखी नगर परिषद के नवनियुक्त कार्यकारी अधिकारी देशराज चौधरी ने इस संदर्भ में कहा कि अगर भविष्य में कोई भी अतिक्रमण करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।