{"_id":"59edd8114f1c1baf678b7032","slug":"151508759569-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समूहगान की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जाएगा रेनबो स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समूहगान की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जाएगा रेनबो स्कूल
Updated Mon, 23 Oct 2017 05:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां के छात्रों ने भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय समूहगान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। स्कूल की इस उपलब्धि से प्रदेश भर में जिले का नाम रोशन हुआ है।
प्रतियोगिता में आशीष धीमान, हिमांशु भाटिया, समय वालिया, मुस्कान, शगुन, मुस्कान नाग, लोहिताक्षी और प्रिया ने भारत विकास परिषद हिमाचल पश्चिमी प्रांत के आयोजित हिंदी और संस्कृत भाषा में देशभक्ति के गीतों पर आधारित समूहगान की राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में स्थान पक्का किया है।
यह प्रतियोगिता 22 अक्तूबर को सेंट पॉल स्कूल पालमपुर में हुई थी। इसके अलावा अंडर-19 जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में रेनबो स्कूल के रजत, परीक्षित और आशीष ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। वाद्य यंत्र प्रतियोगिता में अनमोल खोसला, वंश गुप्ता, विभांशु, अर्शित, दिव्यांशु, रजत, प्रणय, आर्यांश, परीक्षित, आशीष धीमान, भाषण प्रतियोगिता में शिवांगी जरयाल ने द्वितीय स्थान हासिल किया है। स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. छवि कश्यप और उप प्रधानाचार्य मीनाक्षी कश्यप ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले इन विजयी प्रतिभागियों को बधाई दी।