फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   बिना सवारियां उतारे दिल्ली वापस लौटा एयर इंडिया का विमान

बिना सवारियां उतारे दिल्ली वापस लौटा एयर इंडिया का विमान

Thu, 03 Jan 2019 12:17 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
बिना सवारियां उतारे दिल्ली वापस लौटा एयर इंडिया का विमान
बिना सवारियां उतारे दिल्ली वापस लौटा एयर इंडिया का विमान
विज्ञापन

गगल एयरपोर्ट पर छाई धुंध ने लैंडिंग में पहुंचाई दिक्कत
दिल्ली जाने वाले यात्रियों को भी झेलनी पड़ी दिक्कतें
अमर उजाला ब्यूरो
गगल (कांगड़ा)। गगल एयरपोर्ट पर सुबह के समय लैंड होने वाला एयर इंडिया का विमान बिना सवारियां उतारे ही वापस लौट गया। आसमान में धुंध होने के कारण पायलट जहाज को रनवे पर लैंड नहीं करवा पाया, इसके चलते एयर इंडिया का विमान वापस लौट गया। इस दौरान कांगड़ा से दिल्ली जाने वाले यात्री भी उड़ान नहीं भर सके। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह कांगड़ा में मौसम खराब होने के कारण यहां आसमान में धुंध छाई रही। इस दौरान दिल्ली से सुबह कांगड़ा के उड़ा एयर इंडिया का विमान गगल तो पहुंच गया, लेकिन पायलट को धुंध के कारण रनवे दिखाई नहीं दिया, जिसके चलते पायलट ने जहाज को वापस दिल्ली की तरफ मोड़ दिया। ऐसा होने से दिल्ली से कांगड़ा आने वाले यात्री नहीं पहुंच सके, वहीं कांगड़ा से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को भी खासी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। इनमें से कुछ यात्रियों को एयर इंडिया प्रबंधन ने दिल्ली भेजने का प्रबंध किया, जबकि कुछ सवारियों को वीरवार की फ्लाइट से दिल्ली भेजा जाएगा। वहीं यह पहला मौका नहीं है जब खराब मौसम के कारण गगल एयरपोर्ट पर कोई जहाज लैंड नहीं हो सका हो। इससे पहले 12 दिसंबर को भी खराब मौसम के कारण जहाज यहां लैंड नहीं हो सका था। वहीं इस संदर्भ में एयर इंडिया प्रबंधन के मैनेजर मिलन ने बताया कि खराब मौसम के चलते जहाज गगल एयरपोर्ट पर लैंड नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि दिल्ली जाने वाले कुछ यात्रियों को भेजने की व्यवस्था की है, जबकि कुछ यात्रियों के लिए वीरवार सुबह की फ्लाइट में टिकट बुक कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed