{"_id":"5c2d0558bdec2256a8715337","slug":"141546454360-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम की गुरदासपुर रैली को सुरक्षा चौकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम की गुरदासपुर रैली को सुरक्षा चौकस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम की गुरदासपुर रैली के लिए बढ़ाई सुरक्षा
नूरपुर पुलिस ने सील कीं पंजाब के साथ लगती सीमाएं
आज पंजाब के गुरदासपुर जिला में होगी रैली
अमर उजाला ब्यूरो
कंडवाल (कांगड़ा)। कांगड़ा जिला की पंजाब से सटी सीमाओं पर तीन जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी की गुरदासपुर में होने वाली रैली को लेकर सुरक्षा चौकस कर दी गई है। इसके चलते नूरपुर थाना के तहत सीमा पर लगे बैरियरों में वाहनों की चेकिंग हो रही है। नूरपुर पुलिस ने पंजाब के साथ लगती सीमाओं को सील कर दिया है। उपमंडल नूरपुर के तहत सुल्याली, औंद, कंडवाल, ढांगू पीर, माजरा, तोकी, शेखुपुरा, काठगढ़, मीलवां, बरोटा, टांडा और ठाकुरद्वारा में पुलिस ने नाके लगाकर पुलिस बल तैनात कर दिया है। साथ ही प्रदेश में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति और वाहन की तलाशी ली जा रही है। डीएसपी नूरपुर साहिल अरोड़ा ने बताया कि हिमाचल के बार्डर एरिया को सील कर दिया गया है। प्रदेश में प्रवेश करने वाले हर वाहन की गहनता से तलाशी ली जा रही है।