फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   फोरलेन बनने से बढे़गी पर्यटकों की तादाद: शांता कुमार

फोरलेन बनने से बढे़गी पर्यटकों की तादाद: शांता कुमार

Sat, 01 Dec 2018 12:30 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
फोरलेन बनने से बढे़गी पर्यटकों की तादाद: शांता कुमार
धर्मशाला। पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन परियोजना प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होगी। पठानकोट-मंडी, मंडी से आगे लेह लद्दाख तक यह सड़क इस प्रदेश के भूगोल को बदलेगी। यह बात सांसद शांता कुमार ने पठानकोट-मंडी और मटौर-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन बनाने की परियोजना को लेकर हुई समीक्षा बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि इसे लेकर सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करें, जिससे जल्द इसका शिलान्यास करवाया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। अगर सड़कें बढ़िया हो जाएं तो हम हिमाचल के भविष्य के विकास की नई कहानी लिख सकते हैं। इस अवसर पर डीसी कांगड़ा संदीप कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त केके सरोच, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के क्षेत्रीय अधिकारी जीएसएस सांगा, आईएस भारद्वाज, एसडीएम नूरपुर, जवाली, शाहपुर, नगरोटा बगवां, कांगड़ा, देहरा, ज्वालामुखी, पालमपुर, बैजनाथ और जिला पर्यटन अधिकारी मधु चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा सेना के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


दोगुना दिया जाएगा मुआवजा
समीक्षा बैठक के दौरान कहा गया कि भूमि अधिग्रहण के दौरान मुआवजे को दोगुना दिया जाएगा। जमीन का रेट पिछली पांच रजिस्ट्रियों को चेक कर तय किया जाएगा। इसके अलावा यह मुआवजा सीधे तौर पर प्रभावित के बैंक अकाउंट में जमा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइट चिन्हित करे पर्यटन विभाग
बैठक के दौरान पर्यटन विभाग को निर्देश दिए गए कि वह प्रस्तावित फोरलेन में कुछ साइटों को चिन्हित करे, जिनका विकास कर पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके। एनएस अथारिटी ऐसी साइटों पर डंपिंग करेगी, ताकि दुकानें या कैफेटेरिया आदि बनाए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed