{"_id":"5b58bc2b4f1c1ba61f8b5294","slug":"141532541995-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2 करोड़ से सुधरेंगे बैजनाथ-पपरोला नपं के वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2 करोड़ से सुधरेंगे बैजनाथ-पपरोला नपं के वार्ड
Updated Wed, 25 Jul 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
दो करोड़ से सुधरेंगे बैजनाथ-पपरोला नपं के रास्ते
बैजनाथ (कांगड़ा)। बैजनाथ-पपरोला नपं के बदहाल हो चुके वार्डों के रास्तों की हालत में सुधार की आस जगी है। नपं के 11 वार्डों में लगभग चार दर्जन के करीब रास्तों को पक्का करने के काम ठेकेदारों को दे दिए हैं। अगले सप्ताह तक नपं के वार्डों में रास्तों को बनाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। वहीं, अब इन रास्तों के बनने से वाहन चालकों सहित राहगीरों को भी राहत मिलेगी। लगभग दो करोड़ की लागत से बनने वाले इन रास्तों को सीमेंटेड ब्लॉकों से पक्का किया जाएगा। नपं के कनिष्ठ सहायक हितेश शर्मा ने बताया कि नपं में लगभग 45 कामों के लिए टेंडर प्रक्रिया नेगोशिएशन के बाद ठेकेदारों को काम अवार्ड हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि वार्डों में होने वाले कामों की गुणवत्ता को लेकर वे स्वयं हर काम पर नजर रखेंगे।