{"_id":"5b2bedec4f1c1bb51e8b7206","slug":"141529605612-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नूरपुर अस्पताल में एक सप्ताह से 10","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूरपुर अस्पताल में एक सप्ताह से 10
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर अस्पताल में 108 एंबुलेंस सेवा ठप
नूरपुर (कांगड़ा)। नागरिक अस्पताल नूरपुर की 108 एंबुलेंस सेवा एक सप्ताह ठप पड़ी है। गाड़ी में तकनीकी खराबी के कारण लोगों को सेवाएं नहीं मिल रही हैं। हालांकि, इसके बदले निजी कंपनी ने इंदौरा से नूरपुर अस्पताल के लिए एक अतिरिक्त 108 का बंदोबस्त तो किया है, लेकिन खराब एंबुलेंस को कंपनी ठीक नहीं कर रही है। नूरपुर अस्पताल में दो एंबुलेंस 108 की सेवाएं दे रही हैं, जिनमें से एक गाड़ी रेफरल केस के लिए उपलब्ध है। जबकि, दूसरी गाड़ी स्थानीय केसों के लिए है। 108 एंबुलेंस सेवा के प्रोग्राम प्रबंधक सोमेत्र केशव ने कहा कि गाड़ी की मरम्मत के लिए मेकैनिक भेजा गया था। तकनीकी खराबी होने के चलते गाड़ी स्टार्ट नहीं हो रही थी। जल्द गाड़ी को ठीक कर लोगों को सेवाएं मुहैया करवाई जाएंगी।