{"_id":"5a7b43214f1c1bca798b85a4","slug":"141518027553-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धीरा में दुकानों के बाहर से हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धीरा में दुकानों के बाहर से हटाया अतिक्रमण
Updated Wed, 07 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
धीरा(कांगड़ा)। धीरा बाजार में एसडीएम संजय कुमार ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने दुकान के बाहर रखे सामान को दुकानदारों को अंदर रखने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने वाहन चालकों से भी कहा कि वे बाजार में अपनी गाड़ी सही तरीके से पार्क करें, ताकि किसी को कोई असुविधा न हो। एसडीएम ने बाजार में स्वच्छता बनाए रखने की आवश्यकता पर बल देते हुए व्यापारियों से सफाई रखने की अपील की। साथ ही उन्होंने ढाबों व चाय विक्रेताओं को अपने संस्थानों में सफाई रखने की चेतावनी दी तथा अपने-अपने लाइसेंस रिन्यू करवाने को भी कहा। इस अभियान में बीडीओ भेडू महादेव सिकंदर, एसडीओ लोक निर्माण विभाग विनीत शर्मा, एसडीओ आईपीएच संजीव सूद, जेई संजय धीमान, भवारना थाना से भूप सिंह, बीडीसी अध्यक्ष सुनील, पंचायत प्रधान कविता धारवाल समेत कई लोग भी मौजूद रहे।