{"_id":"5a5114634f1c1b44198b5355","slug":"141515263075-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टानजुम गैगो होंगे छावनी बोर्ड योल के सीईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टानजुम गैगो होंगे छावनी बोर्ड योल के सीईओ
Updated Sat, 06 Jan 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
योल (कांगड़ा)। छावनी बोर्ड योल में आखिरकार सात महीने के बाद मुख्य अधिशासी अधिकारी की स्थायी नियुक्ति हो गई है। टानजुम गैगो छावनी बोर्ड योल के नए मुख्य अधिशासी अधिकारी (सीईओ) होंगे। मई 2017 से छावनी बोर्ड योल में सीईओ का पद रिक्त चल रहा था और छावनी बोर्ड डलहौजी की सीईओ पुष्पांजलि रावत योल का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रही थीं। छावनी बोर्ड योल के नए मुख्य अधिशासी अधिकारी टानजुम गैगो इससे पहले इटानगर, दार्जिलिंग और असम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। योल में गृह कर में बढ़ोतरी, छावनी क्षेत्र से योल को बाहर करने और छावनी बोर्ड के कार्यकाल सहित योल की अन्य समस्याओं पर पूछे गए सवाल के जवाब में नवनियुक्त सीईओ ने बताया कि अभी तक उन्हें किसी भी विषय के बारे में जानकारी नही है। आगामी दिनों में वे उक्त मसलों पर सारी जानकारी प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि योल के लोगों की समस्याओं को हल करना उनका दायित्व है।