फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   किराये के वाहनों में पानी ढोकर प्यास बुझा रहे ग्रामीण

किराये के वाहनों में पानी ढोकर प्यास बुझा रहे ग्रामीण

Wed, 13 Dec 2017 11:43 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
किराये के वाहनों में पानी ढोकर प्यास बुझा रहे ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लंज(कांगड़ा)। लंज खास पंचायत के निचले नाग मंदिर गांव के लोग पेयजल किल्लत से परेशान हैं। हालत यह है कि गांव में पर्याप्त पानी की सप्लाई न आने के कारण लोगों दूरदराज के हैंडपंपों और बावड़ियों से पानी वाहनों में ढोकर लाना पड़ रहा है। इसके लिए लोगों को भारी भरकम पैसे चुकाने पड़ रहे हैं। गुस्साए लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द समस्या हल न हुई तो आईपीएच कार्यालय के बाहर मटका फोड़ प्रदर्शन किया जाएगा।
यही नहीं गांव में लगा हैंडपंप भी खराब पड़ा है। लोगों का कहना है कि पेयजल किल्लत का मुख्य कारण यह है कि 20 साल पहले पांच-छह घरों के लिए आधा इंच पाइप डाली गई थी, लेकिन अब गांव में परिवारों की संख्या 30 के पार पहुंच गई है। इस कारण अब दिन प्रतिदिन पानी की समस्या बढ़ रही है। गांव के लोगों को मजबूरन 500 से 700 मीटर दूर स्थित मुख्य बाजार के हैंडपंपों से पानी घरों तक पहुंचाना पड़ रहा है। गांव के हंसराज, बलराज, कांता देवी, तिलक राज, अजय कुमार, जय चंद, प्रवेश कुमार, देवराज, शोभा देवी, प्रवीण कुमारी, रविंद्र कुमार, गुलजारी लाल, योगेश, सरोज देवी, अनिल, सतपाल, विजय, अमन, सेना देवी और कुंभो देवी ने कहा कि आईपीएच विभाग को कई बार पानी की समस्या के बारे में अवगत करवाया गया है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई अमल में लाई गई है। यहां तक कि अब लोगों को पानी की किल्लत दूर करने के लिए किराये पर वाहन हायर करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्वच्छ पंचायत के लिए लोगों ने घरों में टायलेट तो बना दिए पर पानी न मिलने के कारण बाथरूमों पर रखी टंकियां शोपीश बन गई हैं। लोगों ने विभागीय अधिकारियों को चेताया है कि जल्द समस्या का समाधान न किया गया तो सब डिविजन मनाई के दफ्तर में मटका फोड प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
-लंज की नई पेयजल योजना के लिए 46 करोड़ रुपये मंजूर हो चुके हैं। इस योजना का टेंडर भी हो गया है, जैसे ही आचार संहिता खत्म होती है। इस योजना का काम शुरू करवा दिया जाएगा और जहां पर पानी की समस्या आ रही है। उन आयातों की पानी की समस्या को जल्द हल कर दिया जाएगा।
-सुमेश धीमान एसडीओ, आईपीएच विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed