फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   14 grams of chitta caught from young man traveling in HRTC Volvo bus

Kangra News: एचआरटीसी वोल्वो बस में सवार युवक से पकड़ा 14 ग्राम चिट्टा

Fri, 19 Jul 2024 05:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 19 Jul 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
14 grams of chitta caught from young man traveling in HRTC Volvo bus
गगल (कांगड़ा)। गगल पुलिस ने ड्रग तस्करी के आरोप में पुलिस स्टेशन के सामने एचआरटीसी वोल्वो बस में सवार युवक को पकड़ा है। युवक की पहचान मसूर उम्र 24 वर्ष निवासी बिंद्रावन पालमपुर के रूप में हुई है। डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि ड्रग्स तस्करी के लिए तस्करों की ओर से वोल्वो बस का उपयोग वर्षों से किया जा रहा है। इसी कड़ी में गगल पुलिस स्टेशन के पास नियमित जांच के तहत एक वोल्वो बस को रोका गया।
विज्ञापन


बस में सवार युवक मसूर, जो कि अपनी चार साल की बेटी के साथ यात्रा कर रहा था। इसके पास से 14 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने अमृतसर से मादक पदार्थ खरीदा था और उसे पालमपुर के बिंद्रावन में विभिन्न उपभोक्ताओं को बेचने वाला था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed