{"_id":"60b7a4e28ebc3e34d94aa1d9","slug":"14-deaths-due-to-corona-219-more-people-positive-kangra-news-sml372325424","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंगल चौक के 10 लोगों सहित 219 लोग संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंगल चौक के 10 लोगों सहित 219 लोग संक्रमित
विज्ञापन
धर्मशाला। जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 219 नए मामले सामने आए हैं और 126 मरीजों ने वायरस को मात भी दी है। वहीं, संक्रमण के कारण मरने वालों का आंकड़ा अभी भी कम नहीं हो रहा है। बुधवार को जिला कांगड़ा में 14 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है।
जिले में अभी तक 959 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है और अभी 3361 मरीजों का उपचार चल रहा है। कांगड़ा में अभी तक कोरोना के कुल 43927 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 39603 लोग कोरोना को हराने में सफल रहे हैं।
सीएमएओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि संक्रमितों में नंगल चौक के 10 लोग, शाहपुर के रैत गांव के आठ लोग, लिल्ली गांव के नौ लोग, कांगड़ा के नौ लोग, बुंदला के पांच लोग, गंगथ के पांच लोग, सहोड़ा के दो लोग और जिला कांगड़ा के अन्य क्षेत्रों के लोग संक्रमण का शिकार हुए हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों में चैतड़ू की 70 वर्षीय महिला की धर्मशाला अस्पताल, नूरपुर के घनोह के 51 वर्षीय व्यक्ति की सीएच नूरपुर, भट्ट गांव के 71 वर्षीय व्यक्ति की धर्मशाला अस्पताल, पालमपुर के घर मलकेहर के 75 वर्षीय व्यक्ति की टांडा अस्पताल, सुलह की 82 वर्षीय महिला की टांडा अस्पताल, पंचरुखी के 48 वर्षीय व्यक्ति की टांडा अस्पताल, जयसिंहपुर के 74 वर्षीय व्यक्ति की टांडा अस्पताल, रक्कड़ की 58 वर्षीय महिला की बालाजी अस्पताल, नगरोटा सूरियां के 73 वर्षीय व्यक्ति की टांडा अस्पताल, खुंडियां के घराना की 75 वर्षीय महिला की एमएच पालमपुर, सकोह के 48 वर्षीय व्यक्ति की धर्मशाला अस्पताल, मटौर के 83 वर्षीय व्यक्ति की टांडा अस्पताल, ज्वालामुखी के 55 वर्षीय व्यक्ति की टांडा अस्पताल और नगरोटा बगवां के 70 वर्षीय व्यक्ति की टांडा अस्पताल में मौत हो गई है।