फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   लोन को खार्दी बोर्ड में कर सकते हैं ऑनलाइन अप्लाई

लोन को खार्दी बोर्ड में कर सकते हैं ऑनलाइन अप्लाई

Wed, 11 Jul 2018 08:36 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
लोन को खार्दी बोर्ड में कर सकते हैं ऑनलाइन अप्लाई
लोन चाहिए तो खादी बोर्ड में करें ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन

बोर्ड के माध्यम से कई लोगों को मिल रहा घर बैठे रोजगार
आइमा में खादी बोर्ड की योजनाओं को लेकर हुआ कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
पालमपुर (कांगड़ा)। ग्राम उद्योग खादी बोर्ड के अध्यक्ष परुषोत्तम चंद गुलेरिया ने कहा कि खादी बोर्ड निचले तबके, बेरोजगार युवाओं और महिला मंडलों समेत अन्य वर्गों के उत्थान के लिए काम कर रहा है। लोगों की आर्थिकी मजबूत हो, इसके लिए खादी बोर्ड जनहित में काम कर रहा है। इलाके की आइमा पंचायत में हुए कार्यक्रम में अध्यक्ष परुषोतम ने कहा कि छोटे
वर्गों के उत्थान के लिए प्रदेश सरकार की ओर से बोर्ड के माध्यम से कई योजनाएं चलाई जा रही है। इसका सीधा लाभ लोगों को मिल रहा है। कहा कि लोगों को अपने रोजगार के लिए 25 हजार से लेकर 25 लाख रुपये तक लोन दिया जाता है। इससे लोग अपना व्यवसाय आसानी से चला सकते हैं। इसके तहत ब्यूटी पार्लर, रेस्टोंरेंट, ढाबा, टायर फेक्टरी, बेल्डिंग, बिक्री समेत अन्य
विज्ञापन

रोजगार चला सकते हैं। इसके लिए लोग लोन के लिए ऑनलाइन या कांगड़ा में मौजूद कार्यालय में भी आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले पूर्व मंत्री रविंद्र रवि ने कहा कि खादी बोर्ड काफी पुराने समय से शानदार कार्य कर रहा है। इसके चलते उन्होंने अपने ही क्षेत्र में कई बेरजोगार युवाओं तरक्की करते हुए देखा है। सरकार हर आदमी को तो नौकरी दे नहीं सकती है, लेकिन खादी बोर्ड या अन्य योजनाओं से सरकार लोगों की आर्थिकी मजबूत कर सकती है। इस मौके पर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष इंदु गोस्वामी, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय शर्मा, आईमा के प्रधान संजीव राणा, मंडल अध्यक्ष संजीव सोनी, महामंत्री विजय भट्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष अध्यक्ष शांति शर्मा, सुदर्शन जंवाल, कश्मीर चंदेल समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed