फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   गगल एयरपोर्ट पर आधा घंटा देरी से उतरे जहाज

गगल एयरपोर्ट पर आधा घंटा देरी से उतरे जहाज

Thu, 14 Jun 2018 11:32 PM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
गगल एयरपोर्ट पर आधा घंटा देरी से उतरे जहाज
गगल एयरपोर्ट पर आधा घंटा देरी से उतरे जहाज
विज्ञापन

दिल्ली में हवा में बने धूल के गुबार ने कांगड़ा पर भी डाला असर
वीरवार को गगल एयरपोर्ट पर उतरती हैं तीन फ्लाइटें
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। दिल्ली सहित देश के अन्य राज्यों हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में बने धूल के गुबार ने हवाई सेवाओं को काफी प्रभावित किया। इन राज्यों में उठे धूल के गुबार से कांगड़ा जिला भी प्रभावित हुए बिना नहीं रह सका। वीरवार को गगल एयरपोर्ट पर तीन उड़ानें उतरती हैं। इनमें से सुबह की फ्लाइट तो सही समय पर पहुंच गई, लेकिन अन्य दो फ्लाइटों को यहां पर उतरने और टेकऑफ करने में देरी हुई।
जानकारी के अनुसार वीरवार को गगल एयरपोर्ट पर सुबह साढ़े आठ, 12:15 और 1:30 बजे तीन फ्लाइटें उरती हैं। इस दौरान सुबह की फ्लाइट तो बिना किसी देरी के गगल एयरपोर्ट पर लैंड हो गई, लेकिन इसके बाद की स्पाइस जेट और एयर इंडिया की फ्लाइटें यहां आधा घंटा देरी से पहुंचीं। वहीं उन्हें टेकऑफ करने में भी देरी हुई। फ्लाइटों के आधा घंटा देरी होने से जहां यहां घूमने आए पर्यटकों को घर वापसी में दिक्कतों का सामना करना पड़ा, वहीं अन्य जरूरी काम से दिल्ली-चंडीगढ़ तक हवाई सफर करने वाले यात्रियों केे भी परेशानी हुई।
विज्ञापन


-वीरवार को गगल एयरपोर्ट पर तीन फ्लाइटें उतरती हैं। इनमें से सुबह की फ्लाइट तो निर्धारित समय में पहुंच गई, जबकि दो अन्य फ्लाइटें यहां पर आधा घंटा देरी से पहुंची हैं। - सोनम नोरबू, डायरेक्टर, गगल एयरपोर्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed