{"_id":"5b05b7d44f1c1bd7408b7512","slug":"131527101396-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केतन मेहता ने लूंटा में निहारी वादियां, प्रभुजोत का सुना गाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केतन मेहता ने लूंटा में निहारी वादियां, प्रभुजोत का सुना गाना
Updated Thu, 24 May 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केतन मेहता ने लूंटा में निहारी वादियां, प्रभुजोत का सुना गाना
धर्मशाला। साल 1981 में भावनी भवाई और 1994 में सरदार फिल्म के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीत चुके फिल्म निदेशक एवं कहानीकार केतन मेहता ने न केवल सूफी गायक प्रभुजोत सिंह प्रभु के गीतों को सुना, बल्कि कैंप साइट लूंटा में फुर्सत के क्षण भी बिताए। केतन मेहता के साथ उनकी पत्नी फिल्म निर्देशक दीपा साही भी मौजूद रहीं। हालांकि, वॉलीबुड के ये दोनों दिग्गज कायाकल्प में स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए आए थे। प्रभुजोत सिंह प्रभु के सूफी गीतों को सुनने के लिए वे विशेष तौर पर कैंप साइट लूंटा गए। यहां पर कुछ समय बिताने के बाद वे बुधवार को दोबारा मुंबई वापस लौट गए। केतन मेहता और दीपा साही ने बताया कि उन्हें धर्मशाला की वादियां बहुत की खूबसूरत लगी हैं। हालांकि, इस बार उनके पास ज्यादा समय नहीं था, लेकिन वे भविष्य में समय निकालकर धर्मशाला घूमने जरूर आएंगे। केतन मेहता और दीपा साही के निर्देशन में एक दर्जन से अधिक फिल्मों का निर्माण हुआ है। इसमें भवानी भवाई, होली, मिर्ची मसाला, धारावाहिक मिस्टर योगी, हीरो हीरालाल, माया मेम साब, सरदार, ओह डार्लिंग यह है इंडिया, आर या पार, धारावाहिक कैप्टन वियोम, मंगल पांडे द राइजिंग, धारावाहिक टाइम बॉंब 9/11, रंग रसिया और माझी द माउंटेन मैन आदि शामिल हैं।