{"_id":"5ac26d664f1c1bbf618b5157","slug":"131522691430-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजय की रिहाई न होने से परिजनों में बढने लगी बेचैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजय की रिहाई न होने से परिजनों में बढने लगी बेचैनी
Updated Mon, 02 Apr 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजय की रिहाई न होने से परिजनों में बढ़ी बेचैनी
परिवार को मलाल, रिहाई में क्यों हो रही है देरी
पालमपुर (कांगड़ा)। नाइजीरिया में अपहरत अजय कुमार के परिजनों की बेचैनी अब आए दिन बढ़ती जा रही है। परिवार में इस बात को लेकर भी रोष है कि उन्हें अब तक आश्वासन ही मिल रहे हैं। लेकिन, पुख्ता खबर कहीं से कोई उनके पास नहीं आई है।
विदेश मंत्रालय से भी उनकी बात हुई है लेकिन, अभी तक वहां से भी सिर्फ आश्वासन मिल रहा है। इससे अब परिवार में बेचैनी बढ़ती जा रही है। नाइजीरिया में समुद्री लुटेरों की ओर से पालमपुर उपमंडल के मलोग गांव के अपहरत अजय कुमार की बहन आशा का कहना है कि उनकी बात दिल्ली में भी विदेश मंत्रालय में हुई है। साथ ही सांसद शांता कुमार से भी हुई है लेकिन, अभी तक इस मामले में उन्हें कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल रही है। अभी तक हर तरफ से आश्वासन ही मिल रहे हैं, जबकि अभी तक उनकी सीधी शिपिंग कंपनी से भी बात नहीं हुई है। उन्हें इस बात का मलाल है कि इस काम में देरी क्यों हो रही है, जबकि दो सप्ताह से ऊपर का समय हो गया है। उन्होंने कहा कि अजय के बीमार पिता भी अपने बेटे की रिहाई को लेकर चिंतित होने लगे हैं।