फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   पालमपुर में पार्षद पदों को बिछने लगी बिसात

पालमपुर में पार्षद पदों को बिछने लगी बिसात

Sat, 06 Jan 2018 12:03 AM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
पालमपुर में पार्षद पदों को बिछने लगी बिसात
विनोद राणा
विज्ञापन

पालमपुर (कांगड़ा)। प्रदेश सरकार की ओर से पूर्व कांग्रेस सरकार के समय मनोनीत पार्षदों को हटाने की अधिसूचना जारी होने के बाद अब नगर परिषद पालमपुर में अपने चहेतों को पार्षद पद पर बिठाने की बिसात बिछना शुरू हो गई है।

कांग्रेस नीत पालमपुर नगर परिषद में चार पार्षदों का सरकार की ओर से मनोनयन होना है। नगर परिषद में इस समय सात पार्षद चुनाव जीत कर तो चार मनोनीत पार्षद हैं। इसमें वार्ड छह से भाजपा के गोपेश शर्मा को छोड़ दिया जाए तो अध्यक्ष राधा सूद और उपाध्यक्ष बलवंत ठाकुर समेत सभी सदस्य कांग्रेस समर्थित माने जाते हैं, लेकिन अब सत्ता बदलने के बाद नप में भाजपा सरकार चार नए सदस्य मनोनीत करेगी। इसके बाद 11 सदस्यों वाली नप में कांग्रेस के छह और भाजपा के पांच पार्षद हो जाएंगे। अब भाजपा की ओर से मनोनीत चार पार्षद कौन होंगे, इसे लेकर अंदरखाते जोर आजमाइश शुरू हो गई है। इसके पीछे बड़ा कारण यह है कि पालमपुर भाजपा में आए दिन हो रही बयानबाजी से अंदरखाते सब ठीक नहीं दिखता है। फिर भी इतना लगभग तय है कि पालमपुर में भाजपा प्रत्याशी रही इंदु गोस्वामी की पार्षदों के मनोनयन में अहम भूमिका होगी। लेकिन, पुुख्ता सूत्रों की मानें तो विरोधी खेमा भी अपने चहेतों को पार्षद पद पर बिठाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। इसका कारण यह भी है कि यह खेमा भी सरकार में अच्छी पैठ रखता है। हालांकि, सांसद शांता कुमार पार्षदों के मनोनयन में अपनी राय रखते हैं या नहीं, इस पर भी नजरें टिक गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed