{"_id":"5a3c026d4f1c1ba12d8ba122","slug":"131513882221-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्वासित तिब्बत सरकार के आदेश स्थानीय लोगों पर भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्वासित तिब्बत सरकार के आदेश स्थानीय लोगों पर भारी
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। मैैक्लोडगंज में निर्वासित तिब्बत सरकार के आदेश स्थानीय लोगों पर भारी पड़ने लगे हैं। निर्वासित तिब्बत सरकार के प्रधानमंत्री कार्यालय के समीप नगर निगम धर्मशाला के वार्ड नंबर-3 और 4 के गमरू के ऊपरी एरिया को मुख्य सड़क से जोड़ने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया है। इससे संबंधित क्षेत्र के लोगों के वाहन अंदर तक नहीं जा पा रहे हैं, तो वहीं आपात स्थिति में भी लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों की मानें तो तिब्बतियन लाइब्रेरी के समीप निर्वासित तिब्बत सरकार के आदेशों पर टैक्सी स्टैंड से आगे जाने वाले रोड को चेन लगाकर बंद कर दिया गया है। वहीं, एक सिक्योरिटी गार्ड भी तैनात किया गया है। उक्त सिक्योरिटी गार्ड को निर्वासित तिब्बती सरकार की गाड़ियों के नंबर दिए गए हैं। गार्ड के पास पंजीकृत नंबरों वाले वाहनों को ही आगे जाने दिया जा रहा है, जबकि अन्य वाहनों को अंदर जाने से रोका जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार रास्ता बंद होने से वाहन आगे नहीं जा पा रहे हैं। कई बार तो बीमारी की हालत में लोगों को सड़क तक पहुंचाना मुश्किल हुुआ है। उधर, एसडीएम धर्मशाला श्रवण मांटा ने बताया कि उनके पास रोड बंद करने की कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।