फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   छह माह की बच्ची को लेकर पति की सलामती के लिए ठोकरें खा रही रीमा

छह माह की बच्ची को लेकर पति की सलामती के लिए ठोकरें खा रही रीमा

Mon, 20 Nov 2017 11:47 PM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
छह माह की बच्ची को लेकर पति की सलामती के लिए ठोकरें खा रही रीमा
विनोद राणा
विज्ञापन

पालमपुर(कांगड़ा)। नाइजीरिया में फंसे दो हिमाचली युवकों की परिजनों में इस बात को लेकर भारी दुख है कि भारत सरकार पाकिस्तान के लोगों की मदद के लिए तो अपने हाथ आगे बढ़ा देती है। लेकिन अपने ही देश के युवकों को छुड़ाने के लिए शायद अपनी ही भारत सरकार के पास वक्त नहीं है।अपनी छह माह की बच्ची रुसाली को गोद में उठाए चीफ ऑफिसर सुधीर की पत्नी रीमा कुमारी पति की रिहाई के लिए जगह-जगह ठोकरें खा रही है। युवकों के परिजनों का कहना है कि वे डेढ़ माह से भारत सरकार के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अभी तक इस भारत सरकार ने इस ओर कोई कदम तक नहीं बढ़ाया है। यह देख युवकों के परिजनों में रोष के साथ अफसोस भी है।

अब तक भारत सरकार की ओर से कोई कदम न उठाने से इन युवकों के परिजनों में आशा की लौ कम होने लगी है। लिहाजा, अब हार थक कर परिजनों ने सांसद शांता कुमार से मुलाकात की। साथ ही इन लोगों ने पीएमओ कार्यालय में भाजपा प्रत्याशी इंदु गोस्वामी की अच्छी पहुंच होने के कारण उनसे भी मुलाकात की है। रीमा का पति तो जहाज में दुख झेल ही रहा है, लेकिन यह परिवार भी उनकी जुदाई में बेचैन है, जबकि कैप्टन अतुल शर्मा के परिजनों का भी यह हाल है। अतुल के भाई अमन और सुधीर के पत्नी रीमा ने कहा कि भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पाकिस्तान के लोगों के लिए मदद का हाथ तो बढ़ा देती हैं, लेकिन, अपने ही लोगों की क्यों बेरुखी हो रही है। वे इस मामले में क्यों मदद नहीं करती हैं। इनका कहना है कि जब मामला 2012 का है तो इन लोगों का क्या कसूर है और इन लोगों को क्यों पकड़ रखा है। इस मामले में भारत सरकार को जल्द कदम उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed