{"_id":"5a131c334f1c1b70548be6a4","slug":"131511201843-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरी रात अंधेरे में डूबे रहे बड़ोल और कंडी वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरी रात अंधेरे में डूबे रहे बड़ोल और कंडी वार्ड
Updated Mon, 20 Nov 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी धर्मशाला में 24 घंटे बिजली देने के वायदे हवा-हवाई नजर आ रहे हैं। इसी का नतीजा है कि रविवार को नगर निगम धर्मशाला के दो वार्ड पूरी रात अंधेरे में डूबे रहे। रविवार सायं करीब साढ़े सात बजे की गई बिजली सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे आई।
बिजली गुल होने से नगर निगम के बड़ोल और कंडी वार्ड पूरी रात अंधेरे में रहे, जबकि करीब 14 घंटे बाद दोनों वार्डों में बिजली आई। रविवार सायं करीब साढ़े सात बजे सिविल बाजार, रामनगर, श्यामनगर, बड़ोल, दाड़ी और कंडी सहित अन्य स्थानों पर कुछ घरों में बिजली चली गई। करीब आधे घंटे के बाद सिविल बाजार, रामनगर, श्यामनगर और दाड़ी में तो बिजली आ गई। लेकिन, बड़ोल और कंडी में रात भर बिजली न आने से लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासियों सुरेश कुमार, प्रवीण, सुभाष, महेंद्र, निशा, लक्की, चंद्र कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि रविवार को सायं बिजली गुल हो गई। पूरी रात बिजली ठीक करने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ संपर्क किया गया, लेकिन समस्या का हल नहीं हो पाया। सोमवार सुबह बिजली आई। बिजली न होने से उन्हें खासी परेशानी झेलनी पड़ी।
बाक्स
समस्याओं के निवारण में रुचि नहीं दिखा रहे अधिकारी
प्रदेश में चुनावी आचार संहिता के चलते अधिकारी लोगों की समस्याओं को हलके में लेकर समस्याओं का निवारण करने में रुचि नहीं ले रहे हैं। इसी का नतीजा है कि रविवार को भी सायं साढ़े सात बजे बड़ोल और कंडी में बिजली जाने के बाद इसकी शिकायत भी की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया। इतना ही नहीं धर्मशाला में बिजली कट लगना भी आम बात हो गया है। दिन में दो-दो बार कट लग रहे हैं।
विज्ञापन
कोट्स
बिजली बोर्ड उपमंडल धर्मशाला के सहायक अभियंता विशाल पत्रवाल ने कहा कि बड़ोल और कंडी में बिजली कट लगने के बारे में कोई शिकायत नहीं आई है। अगर ऐसी समस्या हुई तो पता लगाया जाएगा।