{"_id":"691a2daa2f08250a150f6945","slug":"13000-devotees-bowed-their-heads-at-the-three-shaktipeeths-of-the-district-kangra-news-c-95-1-kng1005-206183-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: जिले की तीनों शक्तिपीठों में 13,000 श्रद्धालुओं ने टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: जिले की तीनों शक्तिपीठों में 13,000 श्रद्धालुओं ने टेका माथा
विज्ञापन
ज्वालामुखी/कांगड़ा/चामुंडा। रविवार को छुट्टी वाले दिन जिले की तीनों शक्तिपीठों में 13,000 श्रद्धालु देवियों के दर्शन करने के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं को मंदिरों में बेहतर दर्शन करवाने के इंतजाम किए गए थे। इसके साथ ही मंदिर न्यास की ओर से श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया गया था। भीड़ के चलते ज्वालामुखी मंदिर में दोपहर के बाद भी लंबी कतारें लगी रहीं। इस दौरान ज्वालामुखी मंदिर में 8,000, कांगड़ा के बज्रेश्वरी मंदिर में 1500 और चामुंडा के नंदिकेश्वर मंदिर में 3,500 श्रद्धालु दर्शन पहुंचे।
ज्वालामुखी मंदिर अधिकारी मनोहर लाल शर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थित और प्रतिबद्ध दर्शन की व्यवस्था की गई है। पूरे परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जा रही है। सुरक्षा कर्मी भी लगातार तैनात रहे। बढ़ती ठंड के कारण सुबह यात्रियों की संख्या कुछ कम रही, लेकिन दोपहर बाद अचानक भीड़ बढ़ गई। बढ़ी भीड़ का लाभ शहर के बाजारों में भी दिखा। रविवार होने के कारण दुकानदारों के चेहरे खिल उठे और दिनभर अच्छा कारोबार हुआ। श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा में पिछले रविवार के मुकाबले कम भीड़ देखी गई। मंदिर अधिकारी शिवानी ठाकुर ने बताया कि बांण गंगा घाट पर भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा और अन्य सुविधाओं का पूरा इंतजाम किया गया, जिससे वहां पर श्रद्धालुओं काे किसी भी प्रकार कोई परेशानी न हाे।
वहीं, प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री चामुंडा मंदिर में आजकल शादियों के सीजन और बरसात बंद होने के बाद स्कूलों के टुअर आने से श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होने से दुकानदारों के चेहरों पर दोबारा रौनक देखने को मिली है। मंदिर अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि पहले श्रद्धालुओं की संख्या बिल्कुल कम हो गई थी लेकिन अब श्रद्धालुओं की संख्या में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। शादियों के सीजन होने के कारण ज्यादातर स्थानीय लोग भी चामुंडा मंदिर माथा टेकने के लिए आ रहे हैं। वहीं, मंदिर का गर्भ गृह का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है और कुछ ही महीनों के बाद मां चामुंडा का गर्भ गृह बहुत सुंदर ढंग से बनकर तैयार हो जाएगा।