{"_id":"5c1d3207bdec22571c311ad4","slug":"121545417223-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली-उतराला सड़क का पीएम मोदी के समक्ष त्रिलोक ने उठाया मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली-उतराला सड़क का पीएम मोदी के समक्ष त्रिलोक ने उठाया मुद्दा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालमपुर(कांगड़ा)। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिलोक कपूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की। कपूर ने चंबा और कांगड़ा जिला को जोड़ने वाली वर्षों से लंबित पड़ी होली-उतराला निर्माणाधीन सड़क को जल्द पूरा करने और गैर जनजातीय क्षेत्र में रहने वाले जनजातियों के समुचित विकास के लिए विशेष बजट का प्रावधान करने पर प्रधानमंत्री से विशेष आग्रह किया है।
कपूर ने बताया कि उतराला-होली रोड एक ऐसा मार्ग है, जिससे चंबा और कांगड़ा जिले में रहने वाले विशेषकर अनुसूचित जनजाति वर्ग और अन्य क्षेत्र में रहने वाले लोगों को लाभ होगा। इस सड़क मार्ग के निर्माण से दोनों जिले में आवागमन करने वाले लाखों लोग ही लाभान्वित नहीं होंगे। बल्कि, पर्यटन की दृष्टि से भी यह क्षेत्र दुनिया के मानचित्र पर उभर कर सामने आएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री से जनजाति क्षेत्रों में विशेष बजट का प्रावधान करने पर भी बात की। जनजातियों को आरक्षण का लाभ तो मिल रहा है। लेकिन, उनके जीवन पहलुओं के विकासात्मक दृष्टि से जो बजट और धन का प्रावधान होना चाहिए उस दिशा में बजट के बिना अब तक कुछ भी नहीं हुआ। लिहाजा, इन क्षेत्रों में विशेष बजट का प्रावधान हो।
---