फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   नप नगरोटा बगवां लघु पार्कोतं का करेगा जीर्णोद्वार

नप नगरोटा बगवां लघु पार्कोतं का करेगा जीर्णोद्वार

Tue, 22 May 2018 10:53 PM IST
Updated Tue, 22 May 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
नप नगरोटा बगवां लघु पार्कोतं का करेगा जीर्णोद्वार
नगरोटा बगवां के पार्कों का जीर्णोद्धार करेगी नप
विज्ञापन

सरकार से मिले 15 लाख, बैठक में प्रस्ताव किया पारित
शहर की समस्याओं पर नप की बैठक में हुई चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगर परिषद नगरोटा बगवां के तहत निर्मित लघु पार्कों का जल्द ही जीर्णोद्धार होगा। इसके लिए सरकार से नप को 15 लाख रुपये की धनराशि जारी हुई है। इससे लघु पार्कों की न केवल दशा में सुधार किया जाएगा, बल्कि उनमें बच्चों और बुजुर्गों को हरियाली युक्त वातावरण के साथ अतिरिक्त सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

वहीं, जिन वार्डों में पार्क नही हैं। वहां पर उचित भूमि तलाश कर नव निर्माण किया जाएगा। नप अध्यक्ष स्वर्णा वालिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव पारित किया गया है। ईओ चमन लाल कपूर ने बताया कि स्वच्छता के मद्देनजर नगर में धार्मिक स्थलों, सिविल अस्पताल में डस्टबिन, निचला बाजार में सब्जी मंडी के साथ पुनर्निर्मित शौचालयों के लिए एक सफाई कर्मचारी की नियुक्ति और पीएनबी के साथ निर्मित शौचालय का जीर्णोद्धार करने का भी बैठक में निर्णय लिया। पुराने स्लैब के गृहकर की लंबित राशि की अदायगी को 30 जून तक 25 प्रतिशत छूट के साथ संबंधित बाशिंदों को अपनी गृहकर की लंबित राशि जमा करवाने का समय दिया गया है। इसके बाद छूट की यह सुविधा नहीं दिए जाने पर भी सहमति बनी। बैठक में वार्ड-4 में रिक्त पड़ी रेलवे की भूमि को लीज पर लेने के लिए आवेदन करने का भी निर्णय लिया गया ताकि नप वहां कोई प्रोजेक्ट शुरू कर सके। नगर में निरंतर बढ़ती गाड़ियों की संख्या के मद्देनजर माता नारदा शारदा मंदिर के समीप रिक्त भूमि पर पार्किंग व्यवस्था बनाने का निर्णय भी हुआ, जबकि बीपीएल सूची में शामिल होने को आवेदन करने के लिए एक सप्ताह का अतिरिक्त समय देने का भी निर्णय लिया। इसके अलावा गांधी मैदान में सफाई व्यवस्था और लाखों रुपयों से निर्मित फाउंटेन की बुरी हालत के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। बैठक में नप उपाध्यक्ष बलराम पुरी, पार्षद कांता मेहरा, मधु शर्मा, सुमेश कुमार, सपना कटोच, आशा वालिया, राणु राम और सन्नी चौपड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed