{"_id":"5afb1ee64f1c1bce408b58b0","slug":"121526406886-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहपुर की सड़कों की चार करोड़ से होगी टारिंग: सरवीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहपुर की सड़कों की चार करोड़ से होगी टारिंग: सरवीण
Updated Tue, 15 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर की सड़कों में चार करोड़ से होगी टारिंग : सरवीण
शाहपुर (कांगड़ा)। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चालू वित्त वर्ष में सड़कों की टारिंग पर चार करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी ने चड़ी पंचायत में चड़ी-अनसुई सड़क का भूमि पूजन किया। मंत्री ने कहा कि सड़क के काम के सुधारीकरण पर एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। चड़ी-भितलू सड़क पर 22 लाख और चंबी-चड़ी, सुधेड़ तक 60 लाख रुपये से छह किलोमीटर टारिंग की जाएगी। मंत्री ने लोनिवि को सड़कें बनाते समय गुणवत्ता बनाए रखने और उचित पानी की निकासी की विशेष हिदायत दी। लोनिवि के अधिशासी अभियंता संजीव महाजन ने बताया कि सड़क का शीघ्र काम शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर आईपीएच के एक्सईएन राजीव महाजन, रुमेल ठाकुर, अनीश ठाकुर, विवेक कालिया, सुधीर शर्मा, महिंद्र सिंह, कृष्ण चौधरी, दीपक अवस्थी, जोगिंद्र चौधरी, चड़ी पंचायत प्रधान सरला देवी, अशोक सोनी, रूप सिंह चौधरी और अनुराधा देवी आदि मौजूद रहीं।