{"_id":"5ad396844f1c1ba6018b4b7a","slug":"121523816068-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने विधायक को सौंपा मांग पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने विधायक को सौंपा मांग पत्र
Updated Sun, 15 Apr 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
बिजली बोर्ड कर्मचारियों ने विधायक को सौंपा मांग पत्र
जवाली (कांगड़ा)। बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन का प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों को लेकर वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन मोहल के नेतृत्व में नूरपुर के विधायक राकेश पठानिया से मिला। यूनियन ने विधायक को एक मांग पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि प्रदेश बिजली बोर्ड के ईडी पर्सनल ने प्रदेश के सात बिजली घरों में 153 पद तकनीकी कर्मचारियों के स्वीकृत किए हैं, लेकिन 132 केवी सब स्टेशन फतेहपुर को एक भी पद नहीं दिया। उन्होंने कहा कि फतेहपुर में तकनीकी कर्मचारियों के पद दिलवाए जाएं, वहीं, मानव रहित 33 केवी सब-स्टेशन सदवां में भी तकनीकी कर्मचारियों के पद सृजित करने की मांग उठाई। इस मौके पर यूनिट अध्यक्ष जोगिंदर सिंह, सचिव राकेश राणा, काका राम आदि मौजूद रहे।