{"_id":"5ac26d534f1c1bc7618b501c","slug":"121522691411-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर रात्रि तक डीजे बजाने पर नपेंगे डीजे व मकान मालिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर रात्रि तक डीजे बजाने पर नपेंगे डीजे व मकान मालिक
Updated Mon, 02 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देर रात्रि तक डीजे बजाने पर होगी कार्रवाई
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। बिना अनुमति और देर रात्रि तक डीजे बजाकर लोगों को ध्वनि प्रदूषण से तंग करने पर अब डीजे मालिक सहित घर के मालिक भी नपेंगे। एसडीएम नगरोटा बगवां को ध्वनि प्रदूषण की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। शिकायतों के मद्देनजर रखते हुए एसडीएम ने पुलिस प्रशासन को इसके बारे में कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। यह निर्देश पूरे उपमंडल में लागू होंगे। एसडीएम सिद्धार्थ आचार्य ने बताया कि क्षेत्र में कुछ लोग बिना अनुमति और देर रात्रि तक डीजे और साउंड सिस्टम बजाकर आम लोगों को ध्वनि प्रदूषण की चपेट में लेने की लिखित में शिकायतें मिली हैं। इसके मद्देनजर पुलिस प्रशासन को शिकायत मिलने पर सख्त निर्देश दिए गए हैं कि ध्वनि प्रदूषण फैलाने बालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने आम जनमानस को तय समय के बाद ध्वनि प्रदूषण फैला कर शिक्षारत बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को मुश्किल में न डालने को भी प्रेरित किया है।