फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   आईटीआई शाहपुर के 20 प्रशिक्षु मेरिट में

आईटीआई शाहपुर के 20 प्रशिक्षु मेरिट में

Wed, 10 Jan 2018 11:41 PM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
आईटीआई शाहपुर के 20 प्रशिक्षु मेरिट में
शाहपुर (कांगड़ा)। आईटीआई शाहपुर के बीस प्रशिक्षुओं ने प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड की ओर से ली गई अखिल भारतीय व्यवसायिक परीक्षाओं की सत्र 2014-15 और 2014-16 के लिए जारी मेरिट लिस्ट में पहले तीन स्थान हासिल किए हैं। संस्थान के परिसर में बुधवार को एक सादे समारोह में प्रधानाचार्य एसके लखनपाल ने 20 में से 9 होनहार प्रशिक्षुओं और उनके अभिभावकों को मेडल, बैंक ड्राफ्ट और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। प्रथम स्थान हासिल करने वाले प्रशिक्षुओं को मेरिट सर्टिफिकेट, गोल्ड मेडल और 3100 रुपये, द्वितीय स्थान हासिल करने वाले प्रशिक्षुओं को मेरिट सर्टिफिकेट, सिल्वर मेडल और 2100 रुपये तथा तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रशिक्षुओं को मेरिट सर्टिफिकेट, ब्रांज मेडल और 1100 रुपये का बैंक ड्राफ्ट बोर्ड की तरफ से प्रदान किए गए हैं। इस अवसर पर संस्थान के समूह अनुदेशक संतोष नारायण, सर्वेयर व्यवसाय के अनुदेशक अशोक कुमार, संजीव कुमार, मेकैनिक इंस्ट्रूमेंट व्यवसाय की अनुदेशिका प्रनीम, वर्कशॉप कैलकुलेशन एंड साइंस व्यवसाय के सुनील दत्त और एंप्लॉयबिलिटी स्किल के विकास राणा भी उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य ने बताया कि मैकेनिक ट्रैक्टर के 5, शीट मेटल वर्कर और सर्वेयर के 4- 4 , मशीनिस्ट के 3, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक और फैशन डिजाइन टेक्नोलॉजी के 2-2 प्रशिक्षु मेरिट में आए हैं। इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक के दीपक कुमार पुत्र राधेश्याम द्वितीय और अनुज गुप्ता और सुरेंद्र कुमार तृतीय स्थान पर रहे हैं। एफएंडवीपी के राहुल कुमार पुत्र प्रताप चंद तृतीय स्थान पर रहे हैं। मशीनिस्ट के शुभम कुमार पुत्र रामस्वरूप प्रथम, शुभम पुत्र सुशील कुमार द्वितीय और नरेश कुमार पुत्र देवराज तृतीय स्थान रहे हैं। सर्वेयर व्यवसाय के प्रवीण चौधरी पुत्र ओंकार सिंह प्रथम, वैशाली चौधरी पुत्री रविदास द्वितीय तथा व कशिश शर्मा पुत्र अनूप कुमार तृतीय स्थान पर रहे हैं। शीट मेटल वर्कर के अभिनंदन चौधरी पुत्र सुरेश कुमार प्रथम, लखविंद्र सिंह पुत्र कुशल सिंह और लक्की पुत्र जनरल सिंह द्वितीय, जबकि मुकेश कुमार पुत्र हंसराज तृतीय स्थान पर रहे हैं। मैकेनिक ट्रैक्टर व्यवसाय के इकबाल कृष्ण पुत्र शिव चरण सिंह और विशांत सिंह पुत्र बिक्रम सिंह प्रथम, सिकंदर खान पुत्र रामजन मोहम्मद द्वितीय, अखिल पुत्र पृथ्वीराज और लोहित कुमार पुत्र त्रिलोचन सिंह तृतीय स्थान पर रहे हैं। फैशन डिजाइन एवं टेक्नोलॉजी की रीतिका देवी पुत्री रवि कुमार द्वितीय और वीना देवी पुत्री कुडो राम तृतीय स्थान पर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed