फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   118 liquor contracts sold in Nurpur for Rs 101.94 crore

Kangra News: नूरपुर में 101.94 करोड़ में बिके 118 शराब के ठेके

Wed, 26 Mar 2025 12:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 26 Mar 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
118 liquor contracts sold in Nurpur for Rs 101.94 crore
राजस्व जिला नूरपुर के शराब ठेकों की नीलामी की अध्यक्ष करते हुए अति​रिक्त उपायुक्त विनय कुमार। स
नूरपुर (कांगड़ा)। आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए राजस्व जिला नूरपुर के शराब ठेकों की नीलामी प्रक्रिया मंगलवार को उपायुक्त आबकारी कार्यालय नूरपुर में संपन्न हुई। इस दौरान 101.94 करोड़ रुपये में 118 शराब के ठेकों की नीलामी हुई। इस नीलामी प्रक्रिया की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा विनय कुमार ने की। उपायुक्त आबकारी राजस्व जिला नूरपुर प्रीत पाल सिंह ने बताया कि नीलामी प्रक्रिया में केवल मैसर्स जीआर ग्रुप की ओर से निविदा प्रस्तुत की गई।
विज्ञापन


समूह ने करीब 101.94 रुपये की सर्वोच्च निविदा पेश की। यह निविदा आरक्षित मूल्य से अधिक एवं पिछले वर्ष की तुलना में 1.94 करोड़ रुपये (1.94 फीसदी) अधिक रही। उन्होंने बताया कि नीलामी प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी है और राजस्व जिला नूरपुर, शराब ठेका यूनिटों का ठेका मैसर्स जीआर ग्रुप को आवंटित किया गया है। नीलामी प्रक्रिया के दौरान एसडीएम गुरसिमर सिंह, अतिरिक्त आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी उत्तर क्षेत्र हिमाचल प्रदेश नविंद्र सिंह और सहायक आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी विभाग कांगड़ा रविंद्र सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed