फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   सूगर को कम करने को हफ्ते में 150 मिनट व्यायाम जरुरी

सूगर को कम करने को हफ्ते में 150 मिनट व्यायाम जरुरी

Sun, 24 Mar 2019 11:19 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
सूगर को कम करने को हफ्ते में 150 मिनट व्यायाम जरुरी
शुगर कम करने के लिए हफ्ते में 150 मिनट व्यायाम जरूरी
विज्ञापन

अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन ने दी नियमित व्यायाम की सलाह
मधुमेह को रोगियों को बसा युक्त भोजन से भी करना होगा परहेज
विनोद राणा
पालमपुर (कांगड़ा)। मधुमेह के मरीजों को शुगर कम करने के लिए सप्ताह में 150 मिनट का व्यायाम करना होगा। इससे वे मधुमेह की बीमारी को कंट्रोल कर सकते हैं। मधुमेह की बीमारी में व्यायाम और योग करना महत्वपूर्ण बताया गया है। साथ ही मधुमेह को डाइट कंट्रोल, ध्रूमपान और अल्कोहल छोड़ने से भी कम किया जा सकता है।
अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन-2017 ने भी माना है मधुमेह की मरीजों को इसे कंट्रोल करने के लिए सप्ताह में 150 मिनट व्यायाम करना जरूरी है। इसमें 75 मिनट का तेज व्यायाम होना चाहिए। इसके अलावा मरीजों को बसायुक्त भोजन से परहेज कर अपना लाइफ स्टाइल बदलना होगा। एसोसिएशन का कहना है कि खाने पीने का सही तरीका न होना, बजन अधिक होना, ब्लड प्रेशर और बसायुक्त खाने से शुगर की बीमारी से सीधा संबंध है। लिहाजा, डायबिटीज प्रोवेशन प्रोगाम और डायबिटीज प्रोवेशन स्टडी में यह पाया गया है कि जो लोग सप्ताह में 150 मिनट व्यायाम करते हैं या कम से कम पांच से सात प्रतिशत बजन कम करते, उनमें डायबिटीज कम होने की संभावना होती है। डाईविटोलॉजिस्ट एवं मेडिकल एमडी डॉ. प्रेम भारद्वाज ने बताया कि डाइट में बदलाव और व्यायाम से टाइप वन और टाइप टू के मरीज शुगर कम कर सकते हैं। प्री डायबिटीज के मरीजों में शुगर न होने संभावना में हो जाती है। शुगर को कम करने के लिए योग महत्वपूर्ण पाया गया है। इसके लिए इसे कम करने के लिए हलासना, वालासना, सिरआसना, सर्वंगा आशना मंडूक आसना लाभदायक है। इससे मधुमेह की बीमारी को कंट्रोल करने की सहायता मिलती है।
विज्ञापन


व्यायाम और योग के क्या हैं लाभ
डॉ. प्रेम भारद्वाज ने कहा कि मधुमेह के मरीजों को सप्ताह में 150 मिनट व्यायाम करने से इंसुलिन की सेंस्टीविटी में बढ़ोतरी, ब्लड प्रेशर कम, वजन का कम होना, शरीर में हानिकारण कोलस्ट्रोल की मात्रा कम होना, भविष्य में हृदय रोगों से बचना, कैलशियम की कमी कम होने के लाभ मिल सकते है। लगातार बैठने से भी शुगर का खतरा बढ़ता है, तो बीस मिनट के बाद मधुमेह के मरीजों को चहलकदमी करना जरुरी है, जबकि एसोसिएशन ऑफ फिजीशियन ऑफ इंडिया 2007 गाइडलाइन के मुताबिक शुगर को धूम्रपान, अल्कोहल छोड़ना, डाइट, व्यायाम और बहुत कम दवाई से छोटी अवधि में ही कंटोल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed