फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   सचिवों के फैसले से खफा हुई पौंग बांध विस्थापित समिति

सचिवों के फैसले से खफा हुई पौंग बांध विस्थापित समिति

Fri, 22 Feb 2019 12:47 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
सचिवों के फैसले से खफा हुई पौंग बांध विस्थापित समिति
पौंग विस्थापितों को मंजूर नहीं सरकार का फैसला
विज्ञापन

सब हेड
सरकार को दी चेतावनी, पौंग में 7000 फीट के बाद करेंगे खेती
क्रासर
सचिवों के फैसले से खफा हुई पौंग बांध विस्थापित समिति
अमर उजाला ब्यूरो
जवाली (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश पौंग बांध विस्थापित समिति के अध्यक्ष हंसराज ने जवाली में आयोजित बैठक में हिमाचल और राजस्थान सरकार के सचिवों के बीच लिए लिए गए फैसले पर असंतोष जताया। उन्होंने कहा कि विस्थापितों को सरकारों का फैसला कतई मंजूर नहीं है। उन्होंने कहा कि विस्थापित अब चुप नहीं बैठेंगे।
उन्होंने कहा कि दोनों सरकारों के सचिवों के बीच फैसला लिया गया है कि पौंग विस्थापितों को दो चरणों में पट्टे अलाट किए जाएंगे, लेकिन ऐसा करने से हाईकोर्ट के 30 अक्तूबर 2018 को लिए गए फैसले की उल्लंघना हुई है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश थे कि प्रदेश सरकार राजस्थान सरकार के खर्च पर हिमाचल में जमीन खरीदे और विस्थापितों को हिमाचल में ही बसाए। पौंग बांध विस्थापित समिति के अध्यक्ष हंसराज ने कहा कि समझौते के अनुसार श्रीगंगानगर में जमीन आरक्षित की थी, लेकिन अब वहां पर अवैध कब्जाधारियों ने कब्जे कर रखे हैं। उन्होंने कहा कि पौंग विस्थापितों को अगर राजस्थान सरकार जमीन नहीं दे सकती तो राजस्थान में रेट के हिसाब से मुआवजा दे। हंसराज ने कहा कि विस्थापित 46 सालों से विस्थापन का दंश झेल रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 330 गांवों के करीब 30 हजार परिवार विस्थापित हुए थे, जिनकी आज आबादी करीबन 5 लाख पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि अगर हाईकोर्ट के आदेशानुसार फैसला न लिया गया तो पौंग डैम का जलस्तर 1200 फीट की बजाय 700 फीट ही चढ़ने दिया जाएगा और बाकी जमीन पर खेतीबाड़ी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन चाहिए तो सिर्फ गंगानगर में
राजा का तालाब (कांगड़ा)। बीते पांच दशक से पौंग बांध विस्थापितों का दर्द शायद ही कभी किसी सरकार ने समझने की कोशिश की। पौंग बांध प्रभावित समिति के अध्यक्ष हंसराज ने कहा कि विस्थापित जल्द ही नई रणनीति बनाकर आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए मजबूर होंगे। समिति के उपाध्यक्ष एमएल कौंडल व सचिव एचसी गुलेरी ने कहा कि हाईकोर्ट के दिशा निर्देशों के बाद प्रदेश मुख्य सचिव व राजस्थान के मुख्य सचिव की वार्ता से उन्हें उनकी लंबित मांगों की हल होने बारे पूर्ण आशा थी, परंतु ऐसा नहीं हो सका। अब फिर से द्वितीय चरण में भूमि का आवंटन किया जाएगा, जो समझौते से बिल्कुल अलग होगा। समिति ने कहा कि द्वितीय चरण में आवंटित भूमि उन्हें मान्य नहीं होगी। सिर्फ जिला गंगानगर में भूमि का आवंटन किया जाए या जल्द मुआवजे का प्रावधान किया जाए। समिति का कहना है कि यदि उनकी समस्याएं हल नहीं होती हैं, तो आने वाले लोकसभा चुनाव में प्रदेश के हजारों पौंग बांध विस्थापित मतदान का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed