फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   डिफाल्टर लोग नप का भरे पैसा या कोर्ट जाने के लिए रहें तैयार

डिफाल्टर लोग नप का भरे पैसा या कोर्ट जाने के लिए रहें तैयार

Mon, 18 Jun 2018 12:00 AM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
डिफाल्टर लोग नप का भरे पैसा या कोर्ट जाने के लिए रहें तैयार
बकाया राशि चुकाएं या या कोर्ट जाने को तैयार रहें डिफाल्टर
विज्ञापन

पालमपुर नप का 92 दुकानदारों और 74 मकान मालिकों के पास फंसे हैं 80 लाख
अंतिम नोटिस के बाद भी बकाया राशि का भुगतान नहीं किया तो नप करेगी सख्ती
विनोद राणा
पालमपुर (कांगड़ा)। कई वर्षों से नगर परिषद पालमपुर का किराया और हाउस टैक्स न चुकाने वाले लोगों को अब नप का पैसा भरना होगा। अन्यथा वे जल्द ही कोर्ट में जाने के लिए तैयार रहें। यही नहीं इन डिफाल्टर लोगों के कई कार्यालयों में नाम भी सार्वजनिक कर दिए जाएंगे। इन लोगों से अपना पैसा न आता देख अब नप सख्ती के मूड में है। नप जल्द ही इन लोगों को फाइनल नोटिस भेज रही है। इस समय इन लोगों के पास नप का करीब 80 लाख रुपये फंसा हुआ है। नगर परिषद पालमपुर के कई लोगों ने इस समय अपना पिछला दुकानों का किराया और हाउस टैक्स नहीं चुकाया है, जिसमें करीब 74 लोगों ने हाउस टैक्स और 92 लोगों ने अपनी दुकानों का किराया नहीं चुकाया है। इस कारण नप का करीब 80 लाख रुपया इन दुकानदारों और मकान मालिकों के पास फंसा हुआ है। नप इससे पहले भी इन लोगों को कई बार नोटिस जारी कर चुकी है।
बावजूद, यह लोग अब पैसा नहीं दे रहे हैं। लिहाजा नप ने अब कोर्ट जाने का मन बना लिया है। इसके लिए नप इन लोगों को फाइनल नोटिस भेज रही है। उसके बाद इन लोगों को नप कोर्ट में ले जाएगी। यही नहीं नप ने अब यह भी साफ कर दिया है कि पैसा न देने पर इन लोगों के नाम सार्वजनिक कर कई कार्यालयों में चिपका दिए जाएंगे। नप की मानें तो इन लोगों को कई बार मोहलत भी दी गई, लेकिन फिर भी पैसा जमा नहीं करवाया। इससे अब नप इन लोगों को और मोहलत देने की मूड़ में नहीं है।
विज्ञापन

पैसे नहीं दिए तो जाएंगे कोर्ट: ईओ
नप के कार्यकारी अधिकारी ललित कुमार ने कहा कि नप के इस दुकानदारों और मकान मालिकों के पास 80 लाख रुपये पिछले कई सालों से फंसा हुआ है। अब इन लोगों ने पैसा नहीं दिया तो नप यह मामला कोर्ट में ले जा रही है। जबकि इन लोगों के नाम भी सार्वजनिक कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed