फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   मासूमों की चीखों ने जगाया पुलिस प्रशासन

मासूमों की चीखों ने जगाया पुलिस प्रशासन

Thu, 12 Apr 2018 12:04 AM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
मासूमों की चीखों ने जगाया पुलिस प्रशासन
मासूमों की चीखों ने जगाया पुलिस प्रशासन
विज्ञापन

एक दिन में जांचे 521 स्कूली वाहन, 14 बसों में पाई गई ओवरलोडिंग
190 के काटे चालान, 2 वाहन भी लिए कब्जे में
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। नूरपुर में हुए निजी स्कूल बस हादसे की चीखों से पुलिस प्रशासन हरकत में आया। कांगड़ा पुलिस ने बुधवार को जिला भर में एक विशेष अभियान चला कर 521 स्कूली वाहनों की जांच कर 190 के चालान काटे। नूरपुर बस हादसे से भी स्कूल प्रबंधकों ने सबक नहीं लिया और बसों में ओवरलोडिंग निरंतर जारी रखी। इसके चलते स्कूली बसों के निरीक्षण के दौरान पुलिस ने 14 स्कूली बसों में ओवरलोडिंग पाई गई। वहीं अभियान के दौरान दो वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में भी लिया। इसके अलावा 135 वाहन चालकों को नियमों से अवगत करवाया गया। वहीं 93 अन्य वाहनों की भी अभियान के दौरान जांच की गई, जबकि आरसी की उल्लंघना पर भी पांच वाहन चालकों को पुलिस द्वारा नपा गया। इस दौरान जिला पुलिस ने 52400 रुपए का राजस्व भी सरकारी खजाने में जमा करवाया। जानकारी के अनुसार कांगड़ा पुलिस ने बुधवार को एक विशेष अभियान चला कर मोटर वाहन अधिनियम की उल्लंघना करने वाले वाहन चालकों को सबक सिखाया। इस दौरान पुलिस के निशाने पर अनियमितताएं बरतने वाली स्कूल बसें और टैक्सियां थीं। विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने ओवरलोडिंग, गाड़ियों के दस्तावेजों को परखा। इसके अलावा वाहन चालकों को पुलिस जवानों द्वारा जागरूक भी किया गया।

कोट
-------
स्कूली वाहनों द्वारा बरती जा रही अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने बुधवार को एक विशेष अभियान चलाया। इसके तहत 619 वाहनों को जांच के लिए रोका गया। इनमें 521 स्कूली बसों को चैक किया गया, जबकि 190 के चालान काटे गए हैं। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। - संतोष पटियाल, एसपी, कांगड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed