{"_id":"5aaab1a14f1c1ba6768b5c0a","slug":"11521136033-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सूखों खेतों में लहलहाएगी हरियाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सूखों खेतों में लहलहाएगी हरियाली
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब सूखों खेतों में लहलहाएगी हरियाली
सिंचाई के लिए बारिश के पानी पर घटेगी निर्भरता
भड़वार सिंचाई योजना से सिंचित होगी 180 हेक्टेयर भूमि
रितेश महाजन
नूरपुर (कांगड़ा)। नूरपुर क्षेत्र के किसानों और बागवानों को खेत-खलिहानों और बगीचों में सिंचाई सुविधा के लिए अब बारिश के पानी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इसके लिए आईपीएच विभाग ने नूरपुर के साथ लगती गरेली खड्ड पर बनने वाली भड़वार उठाऊ सिंचाई योजना के संवर्धन कार्य की शुरुआत की है। इस सिंचाई योजना का हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने तीन मार्च को शिलान्यास किया था। लगभग 3.88 करोड़ की लागत से बनने वाली इस परियोजना से नागनी तथा भड़वार पंचायतों को सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। इस क्षेत्र के लोग लंबे समय से मांग कर रहे थे कि सिंचाई की पर्याप्त सुविधा न होने के कारण उन्हें सारा साल मौसम पर ही निर्भर रहना पड़ता है। हालांकि, यहां की मिट्टी काफी उपजाऊ है, लेकिन खेतों में सिंचाई की सुविधा न होने से किसानों को खेतीबाड़ी से रुख मोड़ना पड़ रहा था। अब इस परियोजना के चालू होने से इस क्षेत्र की 180 हेक्टेयर भूमि पर सिंचाई की सुविधा मिल सकेगी। विभागीय जानकारी के मुताबिक इस परियोजना के तहत 225 अश्वशक्ति की दो पंपिंग मशीनों से 400 मिलीमीटर ब्यास की 2100 मीटर पाइप के माध्य से मुख्य भंडारण टैंक तक पानी पहुंचाया जाएगा। इससे आगे 7 किलोमीटर तक की एचडीपीई पाइप लाइन के माध्यम से 38 नंबर निकास हौदी से पानी खेतों तक पहुंचाया जाएगा। इससे किसानों को खेतों में पानी की कमी के कारण फसलों को होने वाले नुकसान से निजात मिल सकेगी। इस परियोजना के क्रियान्वयन से अब तक बेकार पड़ी भूमि में फसल लहलहाएगी और किसानों का खेती-बाड़ी की ओर रुझान भी बढे़गा। इसी के साथ किसान परंपरागत खेतीबाड़ी के साथ-साथ बेमौसमी सब्जियों तथा फूलों की खेती और अन्य कई नकदी फसलें उगा कर बाजार में अच्छे दाम प्राप्त कर सकेंगे। इसके साथ ही स्वरोजगार के अवसर सृजित होने के अलावा किसानों की अर्थिकी भी मजबूत होगी। उधर, आईपीएच विभाग के नूरपुर मंडल के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि भड़वार उठाऊ सिंचाई परियोजना के प्राक्कलन को मंजूरी मिल गई है और इसका टेक्निकल एस्टीमेट अप्रूव होते ही टेंडरिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।